'Rangeen' की झलक देखने पहुंचे सितारे, इस दिन प्राइम पर धमाल मचाने आ रही है ये धमाकेदार सीरीज

By Filmibeat Desk
Rangeen

Rangeen: प्राइम वीडियो अपने प्लेटफॉर्म पर एक से एक शानदार सीरीज स्ट्रीम पर लोगों को एंटरटेन करता है। फिलहाल तो आपको बता दें कि प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली कॉमेडी-ड्रामा रंगीन (Rangeen) की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की, जिसमें इंडस्ट्री के फेवरेट चेहरे नजर आए। इस इवेंट में सीरीज की अनोखी लेकिन दिल छू लेने वाली कहानी की झलक देखने को मिली, जिसमें वीनीत कुमार सिंह, राजश्री देशपांडे, तारुक रैना और स्मिता बंसल जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। मौके पर प्रोड्यूसर्स कबीर खान और राजन कपूर, क्रिएटर्स और राइटर्स अमरदीप गलसिन और आमिर रिज़वी, और डायरेक्टर प्रांजल दुआ भी मौजूद थे।

स्क्रीनिंग में शामिल हुए ये सितारे

इंडस्ट्री के इनसाइडर्स से भरे ऑडिटोरियम में रंगी़न को जबरदस्त सराहना मिली। कास्ट और क्रू के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए जिनमें डिनो मोरिया, सनी कौशल, मिनी माथुर, शशांक अरोड़ा, अमित साध, फैसल मलिक, मुनव्वर फारूकी, शारिब हाशमी, प्राजक्ता कोली, साहिल सांघा, सयानी गुप्ता, रेनी सेन, विवान शाह, आहाना कुमरा, यशस्विनी आर दयामा, आकाश खुराना, अभिनव शर्मा और बिजॉय नाम्बियार जैसे कई नाम शामिल थे।

इस दिन प्राइम पर आ रही है रंगीन

रंगी़न का डायरेक्शन प्रांजल दूआ और कोपल नैथानी ने किया है, और इसे प्रोड्यूस किया है कबीर खान और राजन कपूर ने। अमीर रिज़वी और अमरदीप गल्सिन द्वारा लिखी गई इस सीरीज़ को जान डालते हैं इसके शानदार एक्टर्स विनीत कुमार सिंह, राजश्री देशपांडे, तारुक रैना और शीबा चड्ढा। ये तेज़, समझदार और हर किसी से जुड़ने वाली कहानी वाली सीरीज़ 25 जुलाई से सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। बता ेदें कि जब से रंगीन का ट्रेलर सामने आया है दर्शक भी इस रिलीज के जल्द स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ott web series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X