Lock Upp 2 में होगी इन दो हसीनाओं को एंट्री, कंगना के सामने होगा जबरदस्त ड्रामा

कंगना रनौत का शो 'लॉक अप' का सीजन 1 काफी सुर्खियों में रहा था। पिछले सीजन में प्रतिभागियों की हर हरकत चर्चा में रही थी। वहीं, पहले सीजन के बाद अब लॉक अब सीजन 2 की खबरें भी आ रही है। साथ ही लॉक अप 2 के प्रतिभागियों के नाम को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल अब तक दो नामों का इस सीजन में आना तय माना जा रहा है।
जिन दो नामों को सीजन 2 के लिए तय माना जा रहा है वो राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा हैं। हालांकि, अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर लॉक अप 2 में राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की एंट्री होती है तो यह निश्चित रूप से काफी दिलचस्प होगा और दर्शक भी इन दोनों को शो में एन्जॉय करेंगे।
टेली चक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत को लॉक अप 2 के लिए अप्रोच किया है। लेकिन, राखी सावंत या शर्लिन चोपड़ा ने शो में भाग लेने पर अब तक अपनी सहमति नहीं जताई है। मेकर्स को उम्मीद है कि दोनों इस शो में शामिल होने के लिए राजी हो सकती हैं।
बता दें कि, दोनों का हाल में काफी बड़ा झगड़ा हुआ था। शर्लिन चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने जब-जब आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाई तब राखी सामने आकर आरोपियों को बचाती नजर आई। लेकिन, फोटोज और वीडियो देखने के बाद उन्होंने माना कि, उन्हें बीच में नहीं आना चाहिए था। इसके बाद शर्लिन और राखी की दुश्मनी दोस्ती में तब्दील हो गई।
वहीं, हाल में राखी सावंत और आदिल की कानूनी लड़ाई में भी शर्लिन चोपड़ा ने उनका साथ दिया था। अब ऐसे में ये भी देखना दिलचस्प होगा कि अगर ये दोनों कंगना रनौत के शो में एक साथ आती हैं तो क्या होता है और खुद कंगना इन्हें कैसे हैंडल करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications