..................... Rajesh Tailang Speaking on preparing for his character in Disney+ Hotstar's Dahan series - Hindi Filmibeat

डिज़्नी+ हॉटस्टार के दहन सीरीज में खास भूमिका में राजेश तैलंग को मिला इस खास जगह से होने का फायदा

By Filmibeat Desk

डिज़्नी+ हॉटस्टार के दहन-राकन का रहस्य के ट्रेलर ने शिलासपुरा के एक विचित्र, देहाती गांव में असाधारण घटनाओं की अपनी दिलचस्प कहानी के साथ जनता का ध्यान खींचा है। इसे 'द लैंड ऑफ द डेड' के नाम से भी जाना जाता है। इस सीरीज में एक आईएएस अधिकारी को सदियों पुराने मिथ और अंधविश्वासों की कहानियों से लड़ते दिखाया गया है।

एक प्रतिभाशाली स्टार कास्ट के साथ नौ-एपिसोड वाली इस सीरीज में एक्टर राजेश तैलंग एक अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जो राजस्थान में उनके नेटिव प्लेस के आसपास सेट है।ऐसे में कहीं न कहीं राजेश तैलंग को इस सब का काफी बेनिफिट मिला हैं। क्योंकि एक तरफ तो दहन का थीम राजस्थान के आधार पर सेट है, और दूसरी तरफ एक्टर को उस जगह से होने का भी पूरा फायदा मिला क्योंकि इस सब वजहों से उन्हें अपने किरदार को गहराई से समझने में हेल्प हुई है।

Rajesh Tailang

अपनी तैयारी के बारे में अपने अनुभव को साझा करते हुए, राजेश तैलंग ने कहा, "तो बीकानेर से होने से मुझे जो फायदा मिला, वह यह है कि मुझे उस माहौल के बारे में जानकारी थी जहां से किरदार वास्तव में है और थोड़ी सी भाषा जो वह बोलता है। इसके अलावा, आप जिस भी किरदार के लिए तैयारी करते हैं, उसका अपनी साइकी होती है और वह जहां से आता है, उससे पूरी तरह से मिलता-जुलता नहीं है, इसलिए बाकी सारी तैयारी बाकी किरदारों की तरह ही थी।

हां, लेकिन यह निश्चित रूप से एक पॉजिटिव प्वाइंट था कि मैं भाषा जानता था और मैं उस जगह से ताल्लुक रखता हूं, इसलिए मैं अपने होम ग्राउंड पर इस निभाना थोड़ा आसान हो जाता है।"तो आईएएस ऑफिसर अवनी राउत से जुड़ने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार में ट्यून करें क्योंकि वह शिलासपुरा की सच्चाई को उजागर करने के लिए एक मिशन पर निकली है, जो 16 सितंबर से प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X