..................... Rajesh Tailang's Delhi Crime 2 may explode on OTT, update! ओटीटी पर धमाका कर सकती है राजेश तैलंग की दिल्ली क्राइम 2, धमाकेदार अपडेट! - Hindi Filmibeat

ओटीटी पर धमाका कर सकती है राजेश तैलंग की दिल्ली क्राइम 2, धमाकेदार अपडेट!

By Filmibeat Desk

सबसे चर्चित वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का सीजन 2 (Delhi Crime Season 2) काफी समय से सुर्खियों में हैं। सीरीज के फैंस इसके आने वाले सीजन का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली क्राइम -2 को लेकर बड़ी खबर सामने भी आई थी कि ओटीटी दिल्ली क्राइम 2 के कुछ सीन्स को लेकर आश्वस्त नहीं था, जिसके चलते इस वेब सीरीज के उन सीन्स को दोबारा से शूट किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओटीटी दिल्ली क्राइम सीजन 2 कुछ सीन के लिए दोबारा शूट करने के लिए आदेश भी दिए हैं।

इससे पहले दिल्ली क्राइम 2 की देरी का कारण कोविड 19 (Covid 19) की वजह से लगा लॉकडाउन था। इसी बीच Delhi Crime वेब सीरीज को अभिनेता राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिल्ली में घूमते-टहलते तस्वीरें भी शेयर की है। जिससे फैंस के बीच Delhi Crime सीजन 2 की चर्चा भी बढ़ गयी है।

web series, वेब सीरीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओटीटी, दिल्ली क्राइम सीजन 2 के लिए जो भी आउटपुट मिले थे, उससे नाखुश था और बार-बार सीरीज के कुछ बड़े हिस्सों को फिर से शूट करने के लिए कह रहा था।

आपको बता दें कि वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में राजेश तैलंग के साथ शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन जैसे कई बड़े और मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिका में थे। वेब सीरीज दिल्ली क्राइम साल 2016 में हुए निर्भया कांड से प्रेरित थी।

इस फिल्म ने दुनिया भर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वेब सीरीज दिल्ली क्राइम को साल 2020 में 48वें अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड अपने नाम किया। सीरीज ने बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड जीता था। दिल्ली क्राइम अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली वेब सीरीज है। इस सीरीज का निर्देशन ऋचा मेहता ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X