'राधे कृष्ण' फेम एक्टर सुमेध ने वेब सीरीज Escaype Live से अपने किरदार डार्की पर की बात, कहा- 'ये आसान नहीं था'
अकसर ऐसा सुनने में आता है कि अभिनेता अपने किरदार में ढलने के लिए कड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों से गुजरते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि एक अभिनेता लंबे समय तक अपने किरदार को निभाने के बाद उस किरदार के गुणों को आत्मसात करना शुरू कर देता है। ऐसा ही कुछ सुमेध मुदगलकर के साथ हुआ है जो डिज़्नी+ हॉटस्टार की आने वाली सोशल थ्रिलर - 'एस्केप लाइव' में डार्की की भूमिका निभा रहे हैं।
प्रतिभाशाली अभिनेता को एक लोकप्रिय टेलीविजन शो में भगवान कृष्ण की उनकी प्रशंसित भूमिका के लिए जाना जाता है। अब वो 'एस्केप लाइव' के डार्की के रूप में ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे है, जो उनके पहले निभाए गए किरदार से एकदम अलग है।

ऐसे में सुमेध मुदगलकर ने अपने इस अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, "जब आप कई सालों तक एक भूमिका निभाते हैं, तो आप उनके बहुत सारे गुणों को भी आत्मसात करते हैं। आपके तौर-तरीके और विचार प्रक्रिया भी खास तौर से प्रभावित होती है.. खासकर जब आप भगवान कृष्ण की तरह एक दिव्य चरित्र निभाते हैं। वह ज्ञान के बारे में सिखाता है और सांसारिक चीजों के बारे में अपने आप को सही तरीके से कैसे संचालित करता है। जबकि डार्की इसके ठीक उलटा है।"
एक्टर ने आगे कहा, "मुझे इस प्रक्रिया के दौरान बहुत सी नैतिक सीखों को छोड़ना पड़ा और मुझे अपने चरित्र में ढलने के लिए एक दिन का समय देना पड़ा। डार्की का व्यक्तित्व जोरदार और महत्वाकांक्षी है। वह किसी भी कीमत पर सुपरस्टार बनना चाहता है। उसके पास अच्छा या गलत का कोई फ़िल्टर नहीं है, वह बस जानता है कि उसे क्या चाहिए और वह उसे प्राप्त कर लेता है। मुझे सब कुछ भूलने और डार्की की उस जोरदार मानसिकता में आने के लिए एक दिन लेना पड़ा जो सबसे बड़ी चुनौती थी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे द्वारा ली गई चुनौती और इस किरदार में मेरे द्वारा किए गए प्रयासों को समझेंगे और उसकी सराहना करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications












