Qala Trailer: बाबिल खान-तृप्ति डिमरी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, डेब्यू करेंगे इरफान खान के बेटे

Qala

अनुष्का शर्मा के प्रोड्क्शन हाउस तले बनी फिल्म 'काला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का सिने प्रेमी लंबे वक़्त से इंतजार कर रहे हैं और इसकी खास वजह ये भी है कि, इस फिल्म से दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म के ट्रेलर में एक सिंगर के रूप में तृप्ति डिमरी को दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में वो ये कहती नजर आती हैं कि उन्हें सिंगिग में जरा भी दिलचस्पी नहीं है तो वहीं, अगले ही सीन में उन्हें एक प्रसिद्ध गायिका के रूप में दिखाया जाता है जो हर कदम पर सफलता की नई सीढ़ी पर चढ़ती नजर आती हैं।

लेकिन, ट्रेलर में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब सिंगर जगन यानी बाबिल की एंट्री होती है, जिसे लोगों को रिप्लेस करने में माहिर माना जाता है। उसके आने का असर तृप्ति के करियर पर भी पड़ता है। ट्रेलर में मुख्य रूप से तृप्ति डिमरी को दिखाया गया है तो वहीं इसमें बाबिल भी काफी प्रॉमिसिंग लग रहे हैं। उन्हें देखकर सिनेप्रेमियों को दिवंगत अभिनेता इरफान खान की याद जाएगी।

 कब होगी रिलीज

कब होगी रिलीज

'काला' फिल्म में तृप्ति और बाबिल खान के अलावा अमित सियाल, अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

बाबिल करेंगे डेब्यू

बाबिल करेंगे डेब्यू

इस फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इरफान खान के फैंस खास तौर पर सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफें कर रहे हैं। अब दर्शकों को भी बाबिल को देखने के लिए 1 दिसंबर का इंतजार करना होगा।

तृप्ति डिमरी लगीं प्रॉमिसिंग

तृप्ति डिमरी लगीं प्रॉमिसिंग

फिल्म के ट्रेलर में अब तक तृप्ति डिमरी भी काफी प्रॉमिसिंग लग रही हैं। ट्रेलर के हर सीन में उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि, वो फिल्म में छा जाने के लिए तैयार हैं।

कब होगी रिलीज

कब होगी रिलीज

बता दें कि, बाबिल और तृप्ति डिमरी स्टारर 'काला' का ट्रेलर 1 दिसंबर को रिलीज होगा। फिल्म का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है और यह अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के बैनर तले बनी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X