रोमांटिक थ्रिलर सीरीज में बवाल काटेंगे ये सितारे, एक एक नाम पर बजेंगी तालियां

Priyanshu Painyuli and Sumeet Vyas- जिओ हॉटस्टर का अगला बड़ा प्रोजेक्ट एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसका निर्देशन मशहूर बंगाली फिल्ममेकर राज चक्रवर्ती कर रहे हैं। यह उनकी पहली हिंदी ओटीटी सीरीज़ होगी।
प्रॉलॉय और शॉनतान जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले राज अब अपनी सिनेमाई दृष्टि को देशभर के दर्शकों तक ले जा रहे हैं। इस सीरीज़ में प्रियांशु पैनयुंली, परमब्रता चटर्जी, सुमीत व्यास।और अदिति पोहनकर लीड रोल में होंगे, वहीं परमब्रता चटर्जी भी इस दमदार टीम का हिस्सा हैं।
प्रियांशु, जिन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से एक खास पहचान बनाई है, इस सीरीज़ में एक दिलचस्प और गहराई से भरा किरदार निभाते नजर आएंगे। अदिति पोहनकर अपनी एनर्जी और स्क्रीन प्रेज़ेंस से सीरीज़ में खास रंग भरेंगी, जबकि परमब्रता चटर्जी, जो पहले कहानी और बुलबुल जैसी हिंदी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं, कहानी को और मजबूती देंगे।
खबरों के मुताबिक, इस सीरीज़ की शूटिंग कोलकाता और दार्जिलिंग की खूबसूरत लोकेशनों पर पूरी की जा चुकी है, जिससे कहानी में एक शानदार और असलीपन भरा माहौल जुड़ गया है।
प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "यह रोमांटिक थ्रिलर इमोशन, सस्पेंस और ड्रामा का शानदार मेल है। पहली बार प्रियांशु पैनयुंली और सुमीत व्यास को साथ देखना दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होगा, वहीं अदिति पोहनकर और परमब्रता चटर्जी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से कहानी को और मज़बूत बनाते हैं। राज चक्रबर्ती का हिंदी डायरेक्टोरियल डेब्यू इस शो को और भी ताज़ा और इंटेंस बनाता है।"
रोमांस, थ्रिल और सस्पेंस का अनोखा मिश्रण पेश करती यह जिओ हॉटस्टर की सीरीज़ इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित ओटीटी रिलीज़ में से एक मानी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











