प्राइम वीडियो पर आने वाली है ये दिलचस्प क्राइम ड्रामा वेब सीरीज, 14 सितंबर को होगी रिलीज!

Bambai Meri Jaan: प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले क्राइम ड्रामा, बंबई मेरी जान के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। 10- एपिसोड वाली इस सीरीज़ का प्रीमियर 14 सितंबर को भारत और बाकी देशों में किया जाएगा। ये सीरीज शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित है। वहीं इसे प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने।
इस सीरीज में अमायरा दस्तूर अहम रोल में हैं। जबकि के के मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा और निवेदिता भट्टाचार्य जैसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली कलाकार भी इसका हिस्सा हैं। यह फिक्शनल क्राइम सीरीज एक पिता और बेटे की कहानी है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ये सीरीज अच्छाई वर्सेज बुराई की क्लासिक, यूनिवर्सल लड़ाई की खोज करती है।
आजादी के बाद के दिनों पर आधारित, यह कहानी एक युवा, दारा कादरी (अविनाश तिवारी) की जिंदगी को दिखाती है, जो अपने पिता की क्राइम भरी दुनिया के बीच उलझा हुआ है।
एंटरटेनिंग गैंगस्टर थ्रिलर होगी ये वेब सीरीज
इस पर बात करते हुए प्राइम वीडियो में इंडिया ओरिजिनल्स की हेड अपर्णा पुरोहित ने कहा, "बंबई मेरी जान सपनों और महत्वाकांक्षाओं की एक जटिल और दिलचस्प कहानी है, जहां सत्ता के लिए कभी न मिटने वाली भूख किसी की पसंद को परिभाषित करती है। हमें विश्वास है कि बंबई मेरी जान न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में हमारे दर्शकों को पसंद आएगी।''
वहीं, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने कहा, "आजादी के बाद के युग पर आधारित, बंबई मेरी जान एक आजाद राष्ट्र की पृष्ठभूमि पर मुंबई में अंडरवर्ल्ड के जन्म की कहानी कहती है। दर्शक एक एंटरटेनिंग गैंगस्टर थ्रिलर देखेंगे, जो अच्छाई वर्सेज बुराई की क्लासिक, यूनिवर्सल लड़ाई को एक्सप्लोर करेगी।"
तो 14 सितंबर को दुनियभर में प्रीमियर होने वाले प्राइम वीडियो के इस क्राइम ड्रामा को देखना न भूलें।


Click it and Unblock the Notifications











