Citadel: प्रियंका चोपड़ा स्टारर ग्लोबल स्पाई सीरीज़, सिटाडेल का नया ट्रेलर रिलीज, प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

Citadel Trailer: प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग हाई-स्टेक स्पाई-ड्रामा सिटाडेल एक नया ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च किया है जो एक्शन से भरपूर है। स्टेनली टुकी, लेस्ली मैनविल, रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर इस ग्राउंडब्रेकिंग ग्लोबल सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल से होगा, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार 26 मई तक वीकली जारी किए जाएंगे। सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी।
अमेज़न स्टूडियोज और रुसो ब्रदर्स के एजीबीओ की सिटाडेल को एजीबीओ के लिए एंथोनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट और स्कॉट नेम्स द्वारा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें डेविड वील शोअरनर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं।
ये है सीरीज की कहानी
आठ साल पहले सिटाडेल जो एक इंडिपेंडेंट ग्लोबल स्पाई एजेंसी है - जिसे सभी लोगों की सुरक्षा और हिफाजत को बनाए रखने का काम सौंपा गया था.. उसे मांटीकोर के लोगों द्वारा खत्म कर दिया गया, जो एक पावरफुल सिंडिकेट है। सिटाडेल के खत्म होने के साथ, एलीट एजेंट मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा जोनास) की यादें भी मिटा दी गईं। वे बच जाते है लेकिन वे छिपे हुए हैं और नई पहचान के साथ नया जीवन शूरू करते हैं। वो अपने अतीत से अनजान हैं। फिर अचानक, जब मेसन को उसके पुराने सिटाडेल सहयोगी, बर्नार्ड ऑरलिक (स्टेनली टुकी) द्वारा ट्रैक किया जाता है, जिसे मांटीकोर को एक नया वर्ल्ड ऑर्डर स्थापित करने से रोकने के लिए उसकी मदद की सख्त जरूरत है। मेसन अपनी पुराने साथी, नादिया की तलाश करता है, और दो जासूस एक मिशन पर निकल पड़ते हैं, जो उन्हें दुनिया भर में ले जाता है।
इस सीरीज़ में रिचर्ड मैडेन ने मेसन केन, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने नादिया सिंह, स्टेनली टुकी ने बर्नार्ड ऑरलिक, लेस्ली मैनविल ने डाहलिया आर्चर, ओसि इखिले ने कार्टर स्पेंस, एशले कमिंग्स ने एब्बी कॉनरॉय, रोलैंड मोलर ने एंडर्स सिल्जे और डेविक सिल्जे, काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स ने कॉनरॉय की भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications