प्राइम वीडियो ने मॉडर्न लव मुंबई के ऑफिशियल टाइटल ट्रैक - 'मौसम है प्यार' को किया रिलीज

By Filmibeat Desk

प्राइम वीडियो ने आज आगामी अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ मॉडर्न लव मुंबई के आधिकारिक टाइटल ट्रैक मौसम है प्यार से पर्दा उठा दिया है। इस दिल छू लेने वाले ट्रैक को निखिल डिसूजा ने शानदार अंदाज में गाया और कंपोज किया हैं। यह एक ऐसा गाना है, जो किसी को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के जरिए प्यार के सभी पलों के बैकग्राउंड स्कोर को दिखाते हुए, हम पूरे एल्बम को एंथोलॉजी के रूप में सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

मॉडर्न लव मुंबई कई मानवीय भावनाओं की 6 अलग अलग लेकिन यूनिवर्सल कहानियों की एक दिल को छू लेने वाली एंथोलॉजी है, जो प्यार से भरी है।

web series, वेब सीरीज

यह प्यार को उसके सभी पेचीदा और सुंदर पक्ष के साथ-साथ लोगों के रिश्तो पर इसके प्रभावों पर रोशनी डालती है। बेहद लोकप्रिय ओरिजिनल वर्जन के इस भारतीय एडिशन का हर एपिसोड एक अलग कहानी में जीवन डालता है,

जो न्यूयॉर्क टाइम्स के मॉडर्न लव कॉलम से प्रेरित है। हिंदी सिनेमा के छह सबसे प्रोलीफिक दिमाग- विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल,

अलंकृता श्रीवास्तव और नुपुर अस्थाना के विजन पेश करती यह 6 कहानियां सपनों के शहर मुंबई के विभिन्न बनावट, भागों और चेहरों पर भी रोशनी डालती हैं। बता दें कि मॉडर्न लव मुंबई की स्ट्रीमिंग 13 मई, 2022 से 240 देशों और क्षेत्रों में शुरू हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X