..................... Prime Video releases biggest love album of all time for 'Modern Love Mumbai'! प्राइम वीडियो ने 'मॉडर्न लव मुंबई' के लिए सबसे बड़े लव एल्बम को किया रिलीज! - Hindi Filmibeat

प्राइम वीडियो ने 'मॉडर्न लव मुंबई' के लिए सबसे बड़े लव एल्बम को किया रिलीज!

By Filmibeat Desk

प्राइम वीडियो ने आज अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ मॉडर्न लव मुंबई के आधिकारिक म्यूजिक एल्बम का अनावरण किया है। म्यूजिक हर तरह से बेस्ट है फिर चाहे बात करें प्यार की या जुनून की या इंटिमेसी की सभी को खूबसूरती से दर्शाया गया है इसमें भावनाओं को अपने अलग - अलग रंगों और रूपों में सेलिब्रेट किया गया है। देश के जाने-माने संगीतकार छह-भाग वाले एंथोलॉजी के लिए एक साथ आए हैं, जिसने शो के लॉन्च से पहले इसकी एक्साइटमेंट को एक लेवल और बढ़ा दिया है।

ऐसे में कानों को सुकून देने वाली आवाज और मेलोडियस गानों के साथ हर कोई फिर से प्यार में पड़ जाएगा। इसका टाइटल ट्रैक 'मौसम है प्यार' को निखिल डिसूजा ने गाया और कंपोज किया हैं। इस एल्बम के बाकी के ट्रैक्स में शामिल हैं -

bollywood, news, बॉलीवुड, न्यूज

1. रात रानी - जिसे राम संपत ने कंपोज किया और निकिता गांधी ने गाया है - ईपी: रात रानी
2. कैसी बातें करते हो - इसे जीत गांगुली ने कंपोज किया हैं वहीं आवाज सोनू निगम की हैं और समीर राहत ने बैकग्राउंड स्कोर बनाया है - ईपी: बाई

3. रात भर हिज्र में को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया हैं और इसके सिंगर मेयांग चांग हैं- ईपी: मुंबई ड्रैगन
4. यादें को गौरव रैना और कामाक्षी खन्ना ने कंपोज किया हैं और इसकी सिंगर कामाक्षी खन्ना हैं। वहीं तराना मारवाह और ऋत्विक डे ने गौरव रैना के साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर बनाया है - ईपी: माई ब्यूटीफुल रिंकल्स
5. द सेम को नील अधिकारी ने कंपोज किया और कर्ष काले और काशीशी ने गाया हैं ईपी: आई लव ठाणे

6. शुरू से शुरू को शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा ने कंपोज किया हैं और सौमिल श्रृंगारपुरे ने बैकग्राउंड स्कोर बनाया है - ईपी: कटिंग चाई इसके साथ ही लिरिसिस्ट की भी एक पूरी टीम ने इस म्यूजिक एल्बम में क्रिएशन में अपना जादू बिखेरा है, जिनके नाम हैं-

1. मौसम है प्यार - पिंकी पूनावाला
2. रात रानी - गिन्नी दीवान
3. कैसी बातें करते हो - समीर राहत
4. रात भर - विशाल भारद्वाज
5. यादें - अंकुर तिवारी
6. द सेम - नील अधिकारी
7. शुरू से शुरू - तनिष्क नबार

इस पर शंकर महादेवन ने कहा, "यह अमेजिंग है कि कैसे संगीत आपको उन सभी भावनाओं को महसूस करा सकता है जो शो के जरिए दिखाने की कोशिश की जा रही है। मॉडर्न लव के मुंबई चैप्टर का हिस्सा बनना एक बड़े परिवार का हिस्सा होने जैसा है।" वहीं एहसान नूरानी ने कहा, "बिल्कुल! कटिंग चाय के लिए शूरू से शुरू गाने को कंपोज करना एक प्यारा अनुभव रहा है।" लॉय मेंडोंसा ने जारी रखते हुए कहा, "सौमिल श्रृंगारपुरे के साथ एपिसोड का बैकग्राउंड स्कोर निश्चित रूप से दर्शकों को प्यार में गर्मजोशी और अस्पष्टता का एहसास कराएगा।"

सोनू निगम कहते हैं, "ये कहानियां जो हासिल करने की कोशिश कर रही हैं वह सब दिल से है। बिना किसी रुकावटों के, बिना किसी शर्त के। प्यार की पवित्रता का जश्न मनाना, अपने आप को, जैसे बाई में। इसलिए जब जीत गांगुली ने कैसी बातें करते हो को अपनी आवाज देने के लिए मुझसे संपर्क किया, तो मुझे प्यार हो गया और मैं मना नहीं कर सका। इस शानदार एंथोलॉजी की म्यूजिकल पेशकश का हिस्सा बनना बहुत अच्छा है।"

कामाक्षी खन्ना ने कहा, "सुंदरता से यादों में शब्दों को उकेरना, मॉडर्न लव मुंबई का हर गाना, जिसमें मेरी-यादें भी शामिल है, अपने आप में एक अलग इमोशन है। इस तरह के एक रेमार्केबल एंथोलॉजी का हिस्सा बनना वास्तव में एक बड़ा सम्मान है जो न केवल आकर्षक कहानियों को ला रहा है बल्कि शानदार संगीतकारों को भी एक मंच पर वैश्विक स्तर पर एक साथ ला रहा है। बता दें, प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित, मॉडर्न लव मुंबई 13 मई, 2022 से 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X