प्राइम वीडियो ने Maitri Female First Collective का नया सेशन किया जारी, यहां जानें डिटेल्स

By Filmibeat Desk
prime-video-releases-a-new-session-of-maitri-female-first-collective

Maitri Female First Collective: प्राइम वीडियो ने आज मैत्री: फीमेल फर्स्ट कलेक्टिव का एक नया सेशन जारी किया है। ये मीडिया और एंटरटेनमेंट से महिलाओं के लिए एक कम्यूनिटी बनाने में मदद करने की तरफ एक कोशिश है जहां वे अपने अनुभवों, चुनौतियों और सफलताओं पर बात करने के लिए एक साथ आ सकती हैं, और पॉजिटिव बदलाव लाने के तरीके पर अपना दृष्टिकोण और सलाह दे सकती हैं।

इस लेटेस्ट सेशन में प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, क्रिएटर्स, टैलेंट और कॉर्पोरेट लीडर्स सहित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 9 जानी मानी वुमेन प्रोफेशनल्स नजर आएंगी जो महिलाओं के लिए इंडस्ट्री को और ज्यादा इंक्लूसिव बनाने, योगदान को पहचानने और सेफ वर्क एनवायरनमेंट बनाने पर चर्चा करती हैं।

मैत्री की क्रिएटर और क्यूरेटर, स्मृति किरण द्वारा संचालित इस सेशन में अपर्णा पुरोहित, क्रिएटर - मैत्री एंड हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो, इंदु वी.एस., लेखक और निर्देशक, रथीना प्लाथोटाथिल, लेखक, निर्देशक और निर्माता, एलाहे हिपटूला, क्रिएटर और प्रोडस्यूर, पार्वती थिरुवोथु, एक्टर और निर्देशक, रीमा कलिंगल, एक्टर, निर्माता और परफॉर्मिंग आर्टिस्ट, श्रेया देव दुबे, फिल्म मेकर और सिनेमेटोग्राफर और नेहा परती मटियानी, सिनेमेटोग्राफर शामिल हैं।

प्राइम वीडियो ने बातचीत शुरू करने और मिनिंगफुल सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मैत्री के लिए एक सोशल कम्यूनिटी भी लॉन्च की, जो एंटरटेनमेंट के फील्ड में काम कर रहीं महिलाओं की सफलताओं को साझा करने और चुनौतियों को आसानी से अनब्लॉक करने की दिशा में एक साथ काम करने में सक्षम बनाएगा।

गहन व्यक्तिगत कहानियों और अनुभवों को साझा करते हुए इस सेशन में हिस्सा लेने वाली हस्तियों ने अब तक की गई प्रोग्रेस की समीक्षा की, और इंडस्ट्री में वुमेन प्रोफेशनल्स के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की, फिर चाहे वह फिल्मों में हो, स्ट्रीमिंग में हो, या टेलीविजन में फेस किए जाने वाले कॉन्शियस और अनकॉन्शियस बायस, जेंडर स्टीरियोटाइपिंग ,सेफ्टी जैसे कई मुद्दो को उठाया।

प्राइम वीडियो अपने कंटेंट और पेशकश के साथ-साथ क्रिएटिव कम्यूनिटी में अपने पार्टनर्स के साथ विविधता, इक्विटी और समावेशन (DEI) को बढ़ावा देने के लिए गहराई से कमिटेड है। मैत्री के साथ: फीमेल फर्स्ट कलेक्टिव, प्राइम वीडियो का मकसद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं की अहम भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X