Four More Shots Please: सीजन 3 ट्रेलर हुआ रिलीज, शरारत और मस्ती के साथ नई कहानी का कॉकटेल

Prime video released trailer of four more shots please, All the four girls seen doing fun

प्राइम वीडियो ने आज अपने अमेजन ओरिजिनल 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन के ट्रेलर को रिलीज किया। 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के तीसरे सीजन के साथ, गर्ल्स गैंग तीन गुणा अधिक मस्ती और शरारत के साथ वापस आ गई हैं। जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है कि, कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू और बानी जे स्टारर 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के तीसरे सीजन में प्रतीक बब्बर, लिसा रे, नील भूपालम, राजीव सिद्धार्थ, अमृता पुरी, सिमोन सिंह और समीर कोचर अपनी-अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे।

जबकि जिम सर्भ, सुशांत सिंह, शिल्पा शुक्ला और रोहन मेहरा इस सीजन में नए चेहरे होंगे। जोयता पटपटिया द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 अक्टूबर से भारत और 240 से अधिक देशों में ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। यहां देखें 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के तीसरे सीजन का ट्रेलर-

फोर मोर शॉट्स प्लीज़! के नए सीजन का ट्रेलर चार दोस्तों - अंजना मेनन (कीर्ति कुल्हारी), दामिनी रॉय (सयानी गुप्ता), सिद्धि पटेल (मानवी गगरू) और उमंग सिंह (बानी जे) के जीवन में एक दिलचस्प झलक को शेयर करते हैं, जो जीवन की चुनौतियों, प्रेम और अपनी खामियों के माध्यम से चलने का प्रयास करते हैं। नए और पुराने चेहरों, और एक दिलचस्प कहानी के साथ, फोर मोर शॉट्स प्लीज़! का तीसरा सीजन रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, रिश्तों और सबसे खास उनकी दोस्ती से भरा हुआ है।

शो के बारे में बात करते हुए, सयानी गुप्ता ने कहा- 'पहले दो सीजन अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय थे और उन्हें प्रशंसकों से इतना प्यार और सराहना मिली। तीसरे सीजन में लड़कियों को और अधिक मस्ती करते हुए देखा जाएगा, उनकी दोस्ती और गहरी होती जाएगी, उनकी उग्रता का विस्तार होगा, लेकिन उनकी कमजोरियों को भी स्वीकार किया जाएगा। मैं उन दर्शकों के लिए बहुत उत्साहित हूं जो हर दिन लिख रहे हैं, तीसरे सीजन के बारे में पूछ रहे हैं, शो देखने के लिए!'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X