प्राइम वीडियो ने अभिषेक बच्चन स्टारर अमेज़न ओरिजिनल Breathe Into the Shadows 2 का दमदार टीज़र किया रिलीज

प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ ब्रीद: इनटू द शैडो सीज़न 2 के एक टीज़र से पर्दा उठ गया है। अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित, शो का दूसरा सीजर एक मनोरंजक थ्रिलर होने का वादा करती है। कोई शक नहीं कि लंबे समय से दर्शकों को सीरिज के दूसरे पार्ट का इंतजार था।
इस सीज़न का टीज़र उन्हें हैरान करने वाले सवालों के साथ छोड़ देगा - जैसे 'क्या रावण बाकी 6 पीड़ितों को मिलेगा? क्या कबीर हत्याओं को रोक पाएगा? अविनाश अपने परिवार को बचाने के लिए किस हद तक जाएगा?'
अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए, अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ में अभिषेक बच्चन, अमित साध, निथ्या मेनन, सैयामी खेर, इवाना कौर हैं। वहीं, नवीन कस्तूरिया एक महत्वपूर्ण भूमिका में अगली कड़ी में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा निर्देशक मयंक शर्मा ने ब्रीद: इनटू द शैडोज़ के नए सीज़न को अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे के साथ लिखा है।
ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 2 का विश्व स्तर पर प्रीमियर 9 नवंबर को 240 देशों और क्षेत्रों में होगा। ब्रीद (2018) के पहले सीज़न में आर माधवन किलर के रूप में नजर आए थे, जबकि अमित साध ने इंवेस्टिगेटिव अधिकारी की भूमिका निभाई। दूसरे सीज़न (2020) में अभिषेक बच्चन ने साइको किलर का किरदार निभाया था.. वहीं अब तीसरे सीजन में भी उसी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











