Priyanka Chopra: प्राइम वीडियो ने प्रियंका चोपड़ा जोनस SXSW कीनोट के लिए एक्सक्लूसिव क्लिप किया जारी

By Filmibeat Desk
prime-video-debuts-exclusive-clip-for-citadel-during-priyanka-chopra-jonas-sxsw-keynote

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा जोनास की आगामी सीरीज 'सिटाडेल' अपनी पहली झलक के साथ ही सुर्खियां बटोर रही है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड इस सीरीज को जोर शोर से प्रमोट किया जा रहा है। इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है, जहां प्रियंका शानदार एक्शन करते दिख ही हैं।

अब, प्रियंका चोपड़ा जोनस और जेनिफर सल्के (अमेज़न और एमजीएम स्टूडियो के हेड) ने SXSW में अपनी पावरफुल कीनोट बातचीत के साथ ग्लोबल कंटेंट इनोवेशन और ग्राउंडब्रेकिंग सीरीज सिटाडेल पर रोशनी डाली है।

प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित एक्शन-स्पाई थ्रिलर सिटाडेल के लिए एक विशेष क्लिप और नई आर्ट की शुरुआत की है। जारी वीडियो में सीरीज के लीड कास्ट रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस को दिखाया गया है। वीडियो में प्रियंका की SXSW मुख्य बातचीत को जेनिफर सल्के के साथ पेश किया गया है।

इसमें दोनों हॉलीवुड में वुमेन्स की नेक्स्ट जनरेशन, ग्लोबल कंटेंट इनोवेशन, और प्रियंका की अपनी तरह की पहली फ्रेंचाइजी, सिटाडेल में अहम भूमिका पर चर्चा की। बता दें, सिटाडेल के पहले सीजन में छह एपिसोड हैं, जिनमें से दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा, और एक एपिसोड 26 मई से साप्ताहिक रूप से प्रसारित होगा।

इस सीरीज़ में रिचर्ड मैडेन ने मेसन केन, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने नादिया सिंह, स्टेनली टुकी ने बर्नार्ड ऑरलिक, लेस्ली मैनविल ने डाहलिया आर्चर, ओसि इखिले ने कार्टर स्पेंस, एशले कमिंग्स ने एब्बी कॉनरॉय, रोलैंड मोलर ने एंडर्स सिल्जे और डेविक सिल्जे, काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स ने कॉनरॉय की भूमिका निभाई है। ये सीरीज दुनिया भर में 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। सिटाडेल का प्रीमियर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में होगा।

Read more about: priyanka chopra citadel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X