अभिनेता प्रतीक गांधी को ग्रेट महात्मा की भूमिका में कास्ट सबसे महत्वाकांक्षी सीरीज़, जानिए डिटेल

By Filmibeat Desk

आदित्य बिरला ग्रुप के वेंचर अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने 'गांधी' के जीवन पर आधारित एक मॉन्यूमेंटल बायोपिक की घोषणा की। इस प्रीमियम सीजन श्रंखला को प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक - रामचंद्र गुहा की दो बुक 'गांधी बिफोर इंडिया' और 'गांधी- द इयर्स दैट चेंज द वर्ल्ड' पर आधारित होंगी ।

अभिनेता प्रतीक गांधी को ग्रेट महात्मा की भूमिका में कास्ट करते हुए और इंडिया के ग्रेटेस्ट मॉडर्न आइकन और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के पितामह के अद्भुत जीवन और समय को फिर से रिक्रिएट करने के लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट बेहद उत्साहित है।उनके शुरुआती दिनों से लेकर दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों से लेकर भारत में उनके महान संघर्ष तक, इस सीरीज़ में उनके जीवन की कुछ ऐसी कहानियों को भी बताया जायेगा जिन्होंने उन्हें युवा गांधी से महात्मा गाँधी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।

Pratik Gandhi

यह उनके सभी हम वतन और स्वतंत्रता आंदोलन के समकालीनों, अविश्वसनीय व्यक्तित्वों की कहानियों को भी दर्शाएगी , जिन्होंने उनके साथ, स्वतंत्र और आधुनिक भारत को आकार देने में एक अभिन्न भूमिका निभाई थी ।अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने कहा, "रामचंद्र गुहा एक इतिहासकार और उत्कृष्ट कहानीकार हैं, और हमें उनकी क्लासिक किताबों - गांधी बिफोर इंडिया, और गांधी - द इयर्स दैट चेंज द वर्ल्ड - को स्क्रीन पर बदलने के लिए सम्मानित किया गया है।

हम इस किरदार के लिए प्रतिभाशाली प्रतिक गाँधी से बेहतर कोई और नहीं वे महात्मा और उनके शांति और प्रेम के प्रति उनके फिलॉसोफी जिसने दुनिआ को झुका दिया था उसे एक बार फिर जिवंत करेंगे। हमारा मानना है कि केवल एक समृद्ध स्तर की, बहु-सीज़न ड्रामा सीरीज़ ही गांधी और उन सभी महान हस्तियों के साथ वास्तविक न्याय करेगी जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण और शानदार इतिहास को अंतः स्थापित किए हुए हैं। यह वैश्विक दर्शकों के लिए आधुनिक भारत के जन्म की कहानी है।"

नामचीन इतिहासकार और बायोग्राफर रामचंद्र गुहा का मानना है कि," गांधीजी के काम ने पूरी दुनिया में परिवर्तन लाया था और उनकी लैगेसी आज भी एक इंटेंस डिबेट को उत्पन्न करती है उनकी जीवन यात्रा एक महाकाव्य थी, जो तीन महान देश : भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के आसपास थी। उन्होंने स्वतंत्रता, अंतर-धार्मिक सद्भाव और अंडरप्रिवीलेज के अधिकारों के लिए निः स्वार्थ लड़ाई लड़ी थी। इस बीच उन्होंने कई दोस्त तो बनाए साथ ही दुश्मन भी बनाए। मुझे बेहद खुशी है कि गांधी पर मेरी यह किताबें अब अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस महत्वाकांक्षी और रोमांचक सीरीज के लिए अनुकूलित की जा रही हैं। मुझे विश्वास है कि गांधी के जीवन की जटिल रूपरेखा और उनकी शिक्षाओं के नैतिक सार को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।मैं गांधीवादी फिलोसॉफी और उनके वैल्यू में बहुत विश्वास रखता हूं जिन्होंने सादगी को उनके प्यूरेस्ट फॉर्म में प्रतिध्वनित किया था। व्यक्तिगत रूप से भी, मैं अपने दैनिक जीवन में उनके कई गुणों और शिक्षाओं को प्राप्त करने और आत्मसात करने का प्रयास करता हूं। इसके अलावा, थिएटर के दिनों से ही महात्मा की भूमिका निभाना मेरे दिल के बेहद करीब रहा है और अब इस महान नेता की भूमिका को फिर से पर्दे पर उतारना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मेरा मानना है कि पूरी डिग्निटी, ग्रेस और कनविकन के साथ इस किरदार को निभाना बहुत बड़ी रिस्पॉन्सिबिलिटी है। समीर नायर और अप्लॉस एंटरटेनमेंट के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X