"बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड" से धमाका करेंगे प्रभास, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

By Filmibeat Desk
prabhas

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास एक बहुत ही मशहूर अभिनेता हैं जिन्हें पूरे भारत में लोग पसंद करते हैं। उन्हें बाहुबली, साहो और हाल ही में आई हिट 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

बता दें कि इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की वजह से उनकी पॉपुलैरिटी दुनिया भर में बढ़ रही है। देश के चहेते स्टार प्रभास के हर उम्र के बहुत सारे फैंस हैं। यहां तक ​​कि बच्चे भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उनके बीच उनकी पॉपुलैरिटी बेमिसाल है।

बच्चे प्रभास को उनकी शानदार एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और पॉपुलर फिल्म सीरीज में 'बाहुबली' के किरदार को निभाने के तरीके की वजह से पसंद करते हैं। 7 सालों के बाद, प्रभास के साथ 'बाहुबली' जो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी थी, वह एक एनिमेटेड वर्जन में वेब सीरीज के रूप में रिलीज हो रही है,

जिसका टाइटल 'बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड' रखा गया है। फैंस और दर्शक प्रभास को बाहुबली की भूमिका निभाते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि वह इस किरदार में पूरी तरह से डूब गए हैं। एनिमेटेड वेब सीरीज़ 17 मई, 2024 को एक पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है।

यह प्रभास, डार्लिंग स्टार की ओर से फैंस, खासकर बच्चों के लिए एक शानदार समर ट्रीट होने जा रहा है। लोग एनिमेटेड सीरीज़ में प्रभास को बाहुबली के नए अवतार में देखेंगे। साथ ही, बता दें कि इससे पहले रिलीज़ हुई दो बाहुबली फ़िल्में भी गर्मियों में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं थीं।

लोग बाहुबली को फिर से देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं, लेकिन इस बार डिजिटल फॉर्मेट में और वह भी अपने होम स्क्रीन पर। प्रभास की बात करें तो सुपरस्टार जिन्हें आखिरी बार 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' में देखा गया था, वह आने वाले 27 जून को अपनी अगली बड़ी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस बीच, वर्क फ्रंट पर, प्रभास मालविका मोहनन के साथ 'द राजा साब', संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट' और 'सलार 2' में भी दिखाई देने वाले हैं।

Read more about: prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X