..................... Poacher to aarya 3 these web series trend on ott platform OTT must watch hindi web series - Hindi Filmibeat

इन 4 वेब सीरीज ने OTT पर मचाया बवाल, बड़े सितारों को पछाड़ सुनील ग्रोवर का चला जादू

ott platform OTT must watch hindi web series

अभी के वक्त में लोगों के बीच वेब सीरीज का काफी क्रेज बना हुआ है और आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन चुका है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे ही पूरे परिवार के साथ नई-नई फिल्म और वेब सीरीज को देख सकते हैं।आज हम आपके लिए चार ऐसी वेब सीरीज लेकर आए हैं जिन्हें आप इन दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं और यह टॉप ट्रेंड भी कर रही है।

पोचर

मलयालम भाषा में बनी क्राईम ड्रामा वेब सीरीज पोचर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस वेब सीरीज में निमिषा सजयन, रोशन मैथयू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी शामिल है। इस वेब सीरीज को वन अधिकारियों पर आधारित बनाया गया है जो की हाथी दांत के अवैध शिकार के गिरोह का पर्दाफाश कर देते हैं। इस वेब सीरीज को 23 फरवरी 2024 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।

आर्या

सुष्मिता सेन की आर्या 3 वेब सीरीज काफी सुर्खियों में बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह एक क्राईम थ्रिलर ड्रामा सीरीज है और इसे डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। 4 फरवरी को यह वेब सीरीज रिलीज की गई थी और यह तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

इंडियन पुलिस फाॅर्स

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय जैसे बड़े कलाकार नजर आए। इस सीरीज को 19 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया था और यह चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

सनफ्लावर 2

सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज सनफ्लावर 2 का निर्देशन विकास बहल और राहुल सेनगुप्ता ने किया है। सुनील ग्रोवर ने इस वेब सीरीज में सोनू की मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरीज को zee5 पर रिलीज किया गया है। 1 मार्च को यह वेब सीरीज रिलीज की गई और पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X