..................... Payal Rohatgi- Sangram Singh big fat indian wedding couple tie the knot at Agara Jaypee Palace । आगरा में होगी पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी ! 3 दिन तक निभाई जाएंगी सारी रीति रिवाज ! - Hindi Filmibeat

आगरा में 3 दिन में होगी पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की आलीशान शादी, जानिए पूरी डिटेल

By Filmibeat Desk

लॅाकअप वेब शो की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह के शादी की सारी जानकारी सामने आ गई है। 9 जुलाई 2022 के दिन पायल और संग्राम, दोनों खूबसूरत जोड़ी शादी कर रही हैं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि शादी गुजरात में होगी, राजस्थान में होगी या फिर हरियाणा में होगी लेकिन हाल ही में संग्राम सिंह ने इससे पर्दा हटा दिया हैं षऔर उन्होंने बताया कि शादी आगरा के जेपी पैलेस में होगी।

संग्राम सिंह ने कहा कि ,"कहते हैं कि डेस्टिनी अपना रोल अदा करती हैं। मैं पायल से आगरा मथुरा रोड पर पहली बार मिला था । हम जुलाई को आगरा के जेपी पैलेस में शादी कर रहे । 3 दिन तक मेहंदी, हल्दी, संगीत ये सारी रस्मे अदा होंगी। आगरा में बहुत बड़े- बड़े पुराने सांस्कृतिक मंदिर हैं । हम मंदिर में परिवार वालों के मौजूदगी में शादी करेंगे। आगरा प्यार के प्रतीक के लिए जाना जाता हैं।

Payal Rohatgi ,Sangram Singh,

इसके बाद हम दिल्ली और मुम्बई में रिसेप्शन रखेंगे इसके साथ ही हरियाणा के लोगों के लिए भी हम मिठाई और लड्डू भिजवाएंगे"। हम सनातन रीति रिवाजों के हिसाब से शादी करेंगे"।पायल ने इस संबंध में कहा कि आगरा जाना जाता हैं ताजमहल के लिए , लेकिन आगरा में बहुत सारे हिन्दू मंदिर हैं जिनके बारें में हम नहीं जानते हैं।

आगरा में लोग हिन्दू मंदिरों के बारे में जाने इसीलिए मैं वहां शादी कर रही हूं। मैं अपनी शादी हिन्दू रीति रिवाजों से करना चाहती हूं। मेहन्दी, हल्दी और संगीत की सारी रस्मे, जेपी पैलेस में होंगी जहां हम रह रहे हैं ।यह एक बहुत प्राइवेट फंक्शन होगा जहां सिर्फ करीबी ही लोग होंगे। आगरा जो मुगल आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता हैं।

मैं चाहती हूं कि आगरा को लोग हिन्दू मंदिरों की खूबसूरती के लिए जाने, इसीलिए हम वहां शादी कर रहे हैं". यह शादी बेहद सिक्योरिटी शैलेश एरिया में होगी, सिर्फ कोड वाले सदस्य की ही वेडिंग एरिया में एंट्री की अनुमति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X