12 सालों के प्यार के बाद 9 जुलाई को खास तरीके से शादी करेंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह!

By Filmibeat Desk

लॅाकअप वेब शो से निकलने के बाद पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने शादी करने का फैसला कर लिया है। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह का रिश्ता लॅाकअप शो के दौरान चर्चा में रहा। पायल और संग्राम ने एक दूसरे के 12 साल के साथ के रिश्ते को शादी में बदलने का मजबूत निर्णय लिया है। संग्राम सिंह और पायल की मुलाकात हाईवे पर हुई थी।

सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध जाएगी। किसे पता था हरियाणा की सादगी समेटे और कॉमन वेल्थ के हैवी लिफ्ट चैंपियन संग्राम सिंह, गुजरात की बिंदास और बेबाक हसीना पायल रोहतगी आगे जाकर एक दूसरे को हो जाएंगे।भले सोच अलग, शख्सियत अलग, काम अलग, लेकिन एक दूसरे के लिए बेइंतहा मोहब्बत और सम्मान हैं कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी अपने 12 साल के रिश्ते पर शादी की मुहर लगा रहे हैं।

Payal Rohatgi, Sangram Singh

पायल और संग्राम के चाहनेवालों के लिए किसी खुश खबरी से कम नही हैं कि 9 जुलाई 2022 को ये दोनों शादी के अनमोल बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में संग्राम सिंह ने इस बात की घोषणा कि और कहा," पहले हम शादी, मेरे बर्थडे के दिन यानि कि 21 जुलाई को करनेवाले थे लेकिन हिन्दू धर्म और तारीख के हिसाब से 8 और 9 जुलाई के मुहूर्त बहुत शुभ हैं। तो इसीलिये हम 9 जुलाई को शादी कर रहे हैं। शादी गुजरात,हरियाणा या राजस्थान में से किसी एक जगह पर होगी"।

पायल और संग्राम कहते हैं कि," हम हर कपल को मैसेज देना चाहते है कि शादी सिर्फ तीन शब्दो का अर्थ नही हैं जो हाथों में लाल गुलाब लेकर केवल आई लव यू कहकर बयान हो सके। शादी दो आत्माओं का मिलन हैं। जो दिल से जानते हैं कि उन्हें जिंदगी का खूबसूरत सफर एक साथ तय करना हैं। अगर ऐसा हो तभी शादी करे। वरना समय ले और सोचे। शादी सम्मान दिलाती हैं उसे, जिसे आप प्यार करते हो और उस भरोसे को, जिसपर आपका पार्टनर यकीन करता हैं। आपको आपके साथी का हाथ थामकर जिंदगी के हर उतार चढ़ाव में साथ देना होगा। यही विश्वास शादी की नींव होती हैं। और यही भरोसा सच्चे प्यार की निशानी होती है".

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X