Pathaan OTT release date confirmed: शाहरुख खान की 'पठान' अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें कब-कहां होगी रिलीज

Pathaan OTT release date confirmed: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' रिलीज हुए लगभग 7 सप्ताह बीत चुके हैं और लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने अब तक 540 करोड़ से अधिक की कमाई की है तो वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
वहीं, शाहरुख खान के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि फिल्म 'पठान' अब जल्द ही ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। 'पठान' प्राइम वीडियो पर 22 मार्च को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। प्राइम वीडियो की ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की आधिकारिक घोषणा की गई है। प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा गया है- 'हमें मौसम में उथल-पुथल का आभास हो रहा है, आखिर पठान आ रहा है! पठान प्राइम वीडियो पर, 22 मार्च हिंदी, तमिल और तेलुगु में।'
वहीं, सिने प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि ओटीटी पर फिल्म में उन सीन्स को भी शामिल किए जाएंगे जिन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली थी। ऐसे में साफ है कि दर्शक फिल्म के इस वर्जन को भी देखना पसंद करेंगे और 'पठान' ओटीटी पर भी तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बता दें कि, 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है वहीं, यह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। 'पठान' की धूम देश से लेकर विदेश तक में देखने को मिली है। फिल्म ने घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को भी साथ में काफी पसंद किया गया तो वहीं, फिल्म में विलेन के किरदार में जॉन अब्राहम भी छा गए हैं।
वहीं, फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है जिसकी खूब चर्चा हुई है। अब जब 'पठान' को ओटीटी पर रिलीज होने में सिर्फ एक दिन का समय रह गया है तो जाहिर है दर्शकों को भी फिल्म के प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications