..................... Pankaj Tripathi starrer amazon prime web series mirzapur 3 release update with first poster - Hindi Filmibeat

जल उठी मिर्जापुर की कुर्सी! धुआं हो गए कालीन भैया के अरमान.. तीसरी सीजन का सबसे बड़ा अपडेट

Mirzapur 3 Pankaj Tripathi

Mirzapur 3 Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस से भी ज्यादा दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। तमाम सीरीज और फिल्में ओटीटी पर लगातार रिलीज हो रही हैं। इसके साथ ही अब मोस्ट अवेटिड सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है।

अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले 70 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के टाइटल्स अनाउंस किए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में कई ओरिजिनल मूवीज और वेब शोज शामिल हैं। इन्हीं में से एक है पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर 'मिर्जापुर 3'।

मंगलवार को प्राइम वीडियो ने 4 मिनट का एक ट्रेलर रिलीज किया जिसमें 15 सेकेंड के लिए इस शो की झलक देखने को मिली। वीडियो में कालीन भैया के किरदार में नजर आए पंकज त्रिपाठी पूछते हैं- 'भूल तो नहीं गए हमें ?' इसके बाद अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी और ईशा तलवार अपने-अपने किरदारों में नजर आते हैं।

इस वीडियो में 'मिर्जापुर 3' के अलावा 'पाताल लोक' और 'बंदिश बैंडिट्स' समेत कई वेब शोज और फिल्मों की भी झलक मिली।

'मिर्जापुर' का पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन 2020 में रिलीज हुआ था। अब इस साल इसका तीसरा सीजन रिलीज होगा। फिलहाल मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी इस शो के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X