Panchayat सीरीज में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी..? वीडियो वायरल होते ही खुश हुए फैंस!

Bollywood Stars in Panchayat- टीवीएफ का मशहूर शो पंचायत किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इस वक्त इस सीरीज का पांचवां सीजन खबरों का हिस्सा है। इस वेब सीरीज को इतना प्यार दिया गया है कि लोगों के दिलों में इसके एक एक किरदार ने घर कर लिया है।
लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि पंचायत के फैंस को काफी खुश करने वाला है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंचायत के सितारों को उन सुपरस्टार्स के नाम लेते हुए सुना जा सकता है जो कि उनके गांव फुलेरा में आएं।
इस दौरान नीना गुप्ता, फैसल मलिक और जीतेंद्र मौजूद थे और 'बॉलीवुड हंगामा' से बात कर रहे थे। सबसे उनके पसंदीदा सितारे के बारे में पूछा गया था जिसको वो पंचायत में गेस्ट अपीएरेंस के तौर पर देखना चाहते हैं।
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी...
नीना गुप्ता ने कहा, ''मिस्टर बच्चन आए भी थे।'' सचिव जी यानि जितेंद्र ने कहा, ''मुझे लगता है शाहरुख सर आएंगे तो मजा आएगा।'' फैसल मलिक यानि प्रहलाद चाचा ने कहा कि, ''दोनों में से कोई भी आ जाए।'' क्रांति देवी ने कहा, ''वो चाहती हैं कि जॉनी डेप आएं, अब इनसे बड़ा नाम मैं क्या ही लूं।'' बिनोद ने कहा, ''नसीर साहब आएंगे तो अच्छा लगेगा।'' बनराकस ने कहा, ''मैने सोचा है कि बनराकस का बड़ा भाई यानि ब्रह्मराक्षस इस शों में आए तो मैं चाहता हूं कि वो मनोज बाजपेयी होना चाहिए।'' पंचायत के स्टारकास्ट का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इसपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''मैं शाहरुख का प्रशंसक हूं लेकिन यहां बड़े भाई के रूप में मनोज सर को लेना पसंद करूंगा।'' एक ने लिखा, ''स्वदेस में मोहन भार्गव के रूप में शाहरुख।'' एक ने लिखा, ''मेरा पसंदीदा भूषण जी इनकी बात सही है मनोज भाई को लाओ।'' एक ने लिखा, ''मनोज बाजपेयी इसके लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।''फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications