Panchayat Season 4 की रिलीज डेट आई सामने, अब अभिषेक और रिंकी की शादी होगी पक्की?

Panchayat Season 4

Panchayat Season 4 Release Date: अगर आप भी 'पंचायत' (Panchayat Series) वेब सीरीज के दीवाने हैं, तो आपके लिए खुशखबरी आ गई है! क्योंकि आपके फेवरेट वेब शो 'Panchayat Season 4' की वापसी होने जा रही है, और वो भी धमाकेदार अंदाज में।

इस वेब सीरीज में जहां एक ओर फूलेरा गांव की सादगी दिल को छूती है, वहीं दूसरी ओर राजनीति, प्यार और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का दर्शकों को हर सीजन में बांधे रखता है।

कब और कहां देख सकते हैं 'Panchayat Season 4'?

तो दोस्तों, कैलेंडर निकालिए और 2 जुलाई 2025 की तारीख गोल्डन मार्कर से मार्क कर लीजिए! क्योंकि इस दिन Prime Video पर रिलीज होगा 'पंचायत' का चौथा सीज़न, जिसमें होंगे पूरे 8 धमाकेदार एपिसोड्स।

क्या होगी इस बार की कहानी?

याद है पिछले सीज़न का वो जबरदस्त क्लाइमेक्स? प्रधान जी को गोली लग गई थी, चुनावी माहौल गरमा गया था और विकास के घर में खुशखबरी आने वाली थी। अब इस सीजन में चर्चा गर्म है कि अभिषेक और रिंकी की शादी को लेकर कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन क्या मंजू देवी और प्रधान जी को इस रिश्ते की भनक है? शायद नहीं! और इसी ट्विस्ट में छुपा है असली मजा।

फूलेरा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल!

टीजर में दिखा था कि भूषण और मंजू देवी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। यानी अब गांव में दो दिग्गजों की टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ राजनीति का तजुर्बा, दूसरी तरफ औरतों की ताकत! कौन मारेगा बाजी? जानने के लिए आपको करना होगा बस थोड़ा और इंतजार।

कौन बना रहा है ये सीजन?

पंचायत 4 को डायरेक्ट कर रहे हैं दीपक कुमार मिश्रा और अक्षय विजयवर्गीय, जबकि इसके लेखक-प्रोड्यूसर हैं चंदन कुमार और इसे प्रोड्यूस कर रहा है 'The Viral Fever' यानी TVF।

क्यों है ये सीजन खास?

इस सीजन रिंकी-अभिषेक की लव स्टोरी में नया मोड़ आ सकता है। प्रधान जी के इस सीजन लगेंगे चुनावी झटके। गांव की राजनीति का तड़का इस सीजन को बनाएगा मजेदार और साथ ही होगा ढेर सारा ह्यूमर, ड्रामा और इमोशन।

More from Filmibeat

Read more about: panchayat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X