ऐन मौके पर 'पंचायत' की रिलीज डेट बदल गई, अब इस तारीख को देख सकेंगे ये फेमस वेब सीरीज

Panchayat

Panchayat Season 4 OTT Release Date: फेमस वेब सीरीज 'पंचायत' के चौथे सीजन का ऑफिशिल ऐलान हो चुका है। दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली इस सीरीज ने अपनी दमदार कहानी से खूब तारीफे बटोरी हैं। अब जीतेंद्र कुमार एक बार फिर अपने मशहूर किरदार अभिषेक त्रिपाठी के रूप में लौट रहे हैं।

कब आएगा पंचायत सीजन 4?

पंचायत का पहला सीजन अप्रैल 2020 में रिलीज हुआ था। इसका दूसरा सीजन मई 2022 में आया और तीसरा सीजन 2023 में स्ट्रीम हुआ। अब इस फ्रेंचाइजी के पांच साल पूरे होने के मौके पर चौथे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है।

बदल गई रिलीज डेट

पहले इसे 2 जुलाई 2025 को रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन कुछ कारणों से अब यह नया सीजन 24 जून 2025 से OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा।

'पंचायत' की कहानी

इस सीरीज की कहानी एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में एक छोटे से गांव फुलेरा में पंचायत सचिव की नौकरी कर लेता है। पहले सीजन में दिखाया गया कि कैसे अभिषेक एक अनजान गांव में रहकर अपनी जगह बनाने की कोशिश करता है। दूसरे सीजन में वह गांव की संस्कृति, परिवार और दोस्ती को समझता है और ग्रामीण भारत की अहमियत जानता है। तीसरे सीजन में अभिषेक का गांव से जुड़ाव और रिंकी के साथ उसकी प्यारी सी प्रेम कहानी दिखती है।

क्या होगा चौथे सीजन में?

सीजन 3 के अंत में रिंकी और अभिषेक के रिश्ते में थोड़ी उलझन देखने को मिली थी, जब रिंकी ने अपने दिल की बात कही और अभिषेक असमंजस में पड़ गया। अब चौथा सीजन पंचायत चुनावों और गांव की नई चुनौतियों पर आधारित होगा। साथ ही, रिंकी और अभिषेक के रिश्ते की गहराई भी इसमें दिखाई जाएगी।

'पंचायत' की स्टारकास्ट

इस सीजन में कई पॉपुलर किरदार वापसी कर रहे हैं- जीतेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी), रघुवीर यादव (बृज भूषण दुबे (प्रधान जी)), नीना गुप्ता (मंजू देवी), फैसल मलिक (प्रह्लाद), चंदन रॉय- (विकास शुक्ला) सान्विका (रिंकी), दुर्गेश कुमार (भूषण), सुनीता रजवाड़ (क्रांति देवी), पंकज झा (विधायक चंद्रकिशोर)

कौन बना रहा है शो?

इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है। शो को टीवीएफ (The Viral Fever) ने प्रोड्यूस किया है और इसे दीपक ने चंदन कुमार के साथ मिलकर को-क्रिएट किया है।

Read more about: panchayat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X