Panchayat season 3 twitter review in Hindi: पंचायत ने आते ही मचाया धमाल, सीरीज देखते ही दीवाने हुए फैन्स...

Panchayat season 3 twitter review in hindi: टीवीएफ (TVF) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत 3 (Panchayat 3) का हर किसी को इंतजार था। बता दें कि पंचायत 3 सीरीज अब अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। कॉमेडी और गांव से जुड़ी हुई कहानी पर बनी यह सीरीज सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब शो बन गई है। इस सीरीज में इंजीनियर अभिषेक की कहानी पर फोकस किया गया है कि वह कैसे एक गांव में आकर नौकरी कर रहा है वह जैसे तैसे इस गांव से निकलकर एक बेहतर नौकरी की तलाश में हैं। बता दें कि दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी सीरीज का पहला पार्ट 3 अप्रैल साल 2020 में रिलीज किया गया था और वहीं दूसरी सीजन 20 मई साल 2022 में रिलीज हुआ था। वहीं अब इस सीरीज का सीजन 3 आ गया है।
जब सीरीज का पहला और दूसरा सीजन इतना बेहतरीन गया है तो इंतजार करवाना तो बनता ही था। बता दें कि सोशल मीडिया पर सीजन को लेकर धूम मच गई है। ट्विटर पर लोग शो के बारे में बात करने से खुद को रोक ही नहीं पा रहे हैं। बता दें कि सीरीज का प्रीमियर आधी रात को अमेजन प्राइम पर हुआ था। वहीं प्रीमियर के कुछ देर बाद ही मिनटों में ही क्लिप एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगे। बता दें कि पहला एपिसोड देखने के बाद लोगों ने तो एक्टर्स की जमकर तारीफ की। और इस सीजन की कहानी तो लोगों के दिलों को छू गई है।
बता दें कि लोगों के इस सीरीज को देखने के बाद जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- एक्साइटिंग न्यूज! #पंचायत3 अब आधिकारिक तौर पर स्ट्रीमिंग हो रही है! अपना पॉपकॉर्न इकट्ठा करें, सोफे पर एक आरामदायक जगह लें, और सीरीज के हंसी, नाटक और दिल को छू लेने वाले सीन में डूबें। चूको मत! अभी ट्यून इन करें।
📣 Exciting News! 🎉 #Panchayat3 is now officially streaming! Gather your popcorn, grab a cozy spot on the couch, and immerse yourself in the laughter, drama, and heartwarming moments of this beloved series. Don't miss out! Tune in now on @PrimeVideoIN . #Panchayat3StreamingNow pic.twitter.com/QSt7L791Q9
— Hemant Singh (@hemantkms) May 27, 2024
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आईपीएल के खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा इंतजार करवाने वाली सीरीज पंचायत के इंतजार का समय खत्म हो चुका है। अब तो बाकी एपिसोड देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जितेंद्र कुमार की सीरीज पंचायत 3 रिलीज हो चुकी है। मुझे सीजन का आधार और सेटिंग बहुत ही पसंद आ रही है। अब तो इंतजार ही नहीं हो रहा था।
पंचायत 3 उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है. शुरू के दो एपिसोड मुझे थोड़ा सा बोर किए हैं.
— Abhay Pratap Singh (बहुत सरल हूं) (@IAbhay_Pratap) May 27, 2024
लेकिन सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी आगे बढ़ रही है तो आगे मजा आने वाला है.#Panchayat #Panchayat3 pic.twitter.com/GcBFffWmjE
वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-पंचायत 3 उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। शुरू के दो एपिसोड ने मुझे थोड़ा सा बोर किया है, लेकिन सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी आगे बढ़ रही है तो आगे मजा आने वाला है।
इन रिव्यू को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को पंचायत कितनी पंसद आ रही है। बता दें कि इस सीजन में भी लीड रोल में हैं नीना गुप्ता,रघुवीर यादव और जितेंद्र कुमार। वहीं इस सीजन में तीनों की एक्टिंग ने दिल जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











