Panchayat 5: फुलेरा में बजेगी सियासत की ढोलक! पंचायत 5 लाएगा हंसी, ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट
Panchayat 5: OTT प्लेटफॉर्म पर कई सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन एक ऐसी सीरीज आई जो जमीनी स्तर से जुड़ी हुई थी। इस सीरीज ने लोगों का दिल जीत लिया। यह सीरीज कोई और नहीं बल्कि पंचायत है। बता दें कि पंचायत के चार सीजन पूरे हो चुके हैं और फैन्स अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो बता दें कि फैन्स के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि पंचायत के पांचवें सीजन का ऐलान हो चुका है।

पंचायत के सीजन 5 का हुआ ऐलान
सीजन 4 के उस ज़बरदस्त क्लाइमेक्स के बाद, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा फुलेरा में वापसी का इंतजार कर रहे थे। पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने 'कैट' (CAT) रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं, और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह हिल गए थे। वहीं सीजन 4 के जबदस्त सस्पेंस के बाद अब सीजन 5 का भी ऐलान हो चुका है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने फुलेरा सीजन 5 के कुछ BTS फोटोज़ शेयर किए हैं जिसे देखकर लग रहा है कि सजीन 5 भी काफी धमाकेदार होने वाल है। वही पुराना स्टाइल, ड्रामा और सस्पेंस इस बार भी देखने को मिलेगा।
सीजन 5 में नजर आएंगे ये सितारे...
द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई 'पंचायत' सीजन 5 को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे इसके मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ नजर आएंगे।
हर नए सीजन के साथ यह सीरीज न केवल दर्शकों के साथ अपना रिश्ता मजबूत कर रहा है, बल्कि उन्हें फुलेरा गांव की दुनिया में और भी गहराई से ले जा रहा है, भारत के दिल में बसा यह काल्पनिक छोटा सा गांव अब एक ग्लोबल कल्चरल फेनोमेना बन चुका है। ग्रामीण सादगी से शुरू हुई यह कहानी अब सीमाओं को पार कर गई है और अपनी स्थानीय पहचान को बरकरार रखते हुए दुनिया भर के करोड़ों लोगों के दिलों को छू रही है।


Click it and Unblock the Notifications











