Panchayat 3 Release Date- खत्म हुआ फैंस का इंतजार, पंचायत सीजन 3 इस दिन होगा रिलीज?

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कोविड 19 के समय अपने पैर पसार लिए थे और दौर आया था कि लोग सिर्फ इसी को एंजॉय कर रहे थे। हालांकि पठान ने रिलीज होकर लोगों को दोबारा थिएटर्स तक पहुंचने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन ये तय है कि वेब सीरीज का दौर है और एक से बढ़कर एक शानदार सीरीज सामने आती रहती हैं। इन्ही में से एक सीरीज का नाम है पंचायत। अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज ने साल 2020 को रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इसकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया था।
अब तक इस सीरीज के 2 सीजन सामने आ चुके हैं और अब पंचायत सीजन का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं। सभी के मन में सवाल है कि पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट क्या होगी?
हालांकि इस सीजन की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इसका आधिकारिक ऐलान काफी जल्दी होगा। खबरों की मानें तो पंचायत सीजन 3 को इसी साल नवंबर या दिसंबर में रिलीज किया जा सकता है।
लेकिन फैंस को उस दिन तक का इंतजार करना चाहिए जब ऑफिशियल बयान सामने आएगा। सीजन 1 और सीजन 2 काफी शानदार रहे हैं और उनको लोगों ने काफी प्यार दिया है।
हालांकि सीजन 3 कैसा होता है ये तो वक्त ही बताएगा। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय, नीना गुप्ता, दुर्गेश कुमार, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, सानविका मुख्य किरदार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications