स्टूडेंट होकर 'लॉकअप 2' की इस हसीना ने क्रिकेट मैच में की सट्टेबाजी, बोलीं- मैंने इससे बहुत पैसे कमाई लेकिन...
Pamela Serena Was Betting On Cricket Matches: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 के हाल ही के एपिसोड में पामेला सेरेना ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है और खुद को सुरक्षित कर लिया है। जैसे ही उन्होंने बजर दबाया तो उन्हें स्क्रीन पर मैच फिक्सिंग शब्द दिखाई दिया।

पामेला ने लगाया सट्टा
लेकिन पामेला ने राज को बताने से पहले यह साफ कर दिया था और कहा था कि यह "मेरा राज है और मुझे इस पर कोई भी गर्व नहीं है।" साथ ही पामेला ने यह भी बताया था कि जब वह स्टूडेंट थी तो क्रिकेट माचो पर सट्टेबाजी किया करती थी।
दोस्त से मिलती थी टिप
पामेला आगे बताते हुए कहती हैं कि जब वह स्टूडेंट थी तो उनका एक दोस्त था जो कई सारे क्रिकेटरों के करीब था। उसके जरिए उन्हें मैचों के बारे में सीधी जानकारी मिल जाया करती थी। इसीलिए वह बाद में बुकीज के साथ सट्टा लगाने और पैसे कमाने में इसका इस्तेमाल करने लगी।
स्टूडेंट होकर लगाती थी सट्टा
पामेला ने आगे बात करते हुए बताया था कि "जब मैं स्टूडेंट थी तो मेरा एक दोस्त था। वह कई सारे क्रिकेटरों का करीबी दोस्त हुआ करता था और उसे टिप्स मिलती थी कि कौन जीतेगा। जानकारी सीधे टीम से आया करती थी। लंदन में बुकीज होते हैं जहां पर आप जुआ खेल सकते हो और सट्टा भी लगा सकते हो। इसीलिए मैंने अपने दोस्त से टिप्स ली और सट्टा लगाया था। मैंने बहुत सारे पैसे भी कमाए।"
सट्टा लगाने पर नहीं कोई गर्व
लेकिन इस दौरान शो में पामेला सेरेना ने यह साफ कर दिया था कि जहां पर वह सट्टेबाजी किया करती थी वहां पर यह कानूनी था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि तब उन्हें इसमें काफी मजा आया करता था लेकिन बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि पैसे कमाने का यह तरीका गलत था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इस पर कोई भी गर्व नहीं है और बताया कि तब वह स्टूडेंट थी। इसीलिए आसानी से मिलने वाले पैसे ने उन्हें सट्टा लगाने के लिए उकसाया था।
कौन है पामेला सेरेना?
अगर हम पामेला सेरेना की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक ब्रिटिश-भारतीय एंटरप्रेन्योर है। साथ ही पूर्व ब्यूटी क्वीन, रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी और इनफ्लुएंसर भी है। यूनाइटेड किंगडम में भारतीय माता-पिता के घर पर उनका जन्म हुआ और बाद में वह 2012 में दुबई चली गई थी। जहां पर उन्होंने बिजनेसमैन और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना कैरियर स्थापित किया।
क्या करती हैं पामेला?
लेकिन बाद में भारत आकर उन्होंने देसी ब्लिंग रियलिटी शो से एक बड़ी पहचान हासिल की। जिसमें दुबई में आमिर दक्षिण एशियाई लोगों की शानदार जिंदगी को दिखाया गया था। शायद ही आप जानते होंगे कि पामेला ने मिस यूनिवर्स दुबई 2021 और मिस यूएई वर्ल्ड 2022 का खिताब भी अपने नाम किया है। वह रियल एस्टेट बिजनेस से भी जुड़ी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications