Pakistani Drama Aik Bhool Episode 1: भारत में फ्री में ऐसे करें पाकिस्तानी ड्रामा की लाइव स्ट्रीमिंग

Pakistani Drama Aik Bhool Episode 1 Release Date And Time

Pakistani Drama Aik Bhool Episode 1 Release Date And Time: पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल ग्रीन टीवी एंटरटेनमेंट पर जल्द ही नया ड्रामा सीरियल 'एक भूल' टेलीकास्ट होने जा रहा है। यह ड्रामा कामरान अकबर खान के डायरेक्शन में बना है, जबकि इसकी कहानी जाने-माने लेखक मलिक खुदा बख्श सज्जिद ने लिखी है। इस शो का प्रोडक्शन तेहरीम चौधरी द्वारा मल्टीवर्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

पाकिस्तानी सीरियल एक भूल रिलीज डेट और टाइम

ड्रामा 'एक भूल' में कई मशहूर स्टार्स लीड रोल में नजर आएंगे, जिनमें सानिया शमशाद, दानिया अनवर और अन्य कलाकार शामिल हैं। इस ड्रामे का पहला एपिसोड 1 अक्टूबर 2025 यानि आज शाम 7 बजे ग्रीन एंटरटेनमेंट चैनल पर रिलीज हो रहा है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। शो की कहानी बेहद दिलचस्प है जैसे कि प्रोमो और ट्रेलर से साफ हो चुका है। बता दें कि इस ड्रामा सीरियल का पहला एपिसोड 40 मिनट का है। इसे पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट चैनल ग्रीन टीवी पर रिलीज किया जा रहा है।

भारत में कैसे देखें पाकिस्तानी ड्रामा एक भूल?

पाकिस्तानी ड्रामा भारत में भी काफी मशहूर है और लोग इन्हें देखना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस सीरियल का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और भारत में इसकी स्ट्रीमिंग चाहते हैं तो myco की बेवसाइट पर लाइव ग्नीन टीवी चैनल देख सकते हैं। यहां हम आपके साथ लाइव चैनल का लिंक शेयर कर रहे हैं जिससे आप फ्री में इस चैनल को देख सकते हैं। https://myco.io/videohome/685ba90f23efb8c4f551a6ed

एक भूल की कहानी:

'एक भूल' की कहानी हादिया नाम की एक मासूम और उम्मीदों से भरी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सच्चे प्यार निश्छल अपनापन और हमेशा के लिए कायम रहने वाले रिश्तों का सपना देखती है। उसकी मासूमियत उसे निडर बनाती है, विश्वास उसे मज़बूत करता है और उसका दिल रिश्तों की पाकीज़गी पर यकीन रखता है।

लेकिन जब जिंदगी उसे धोखे और दिल टूटने की कड़ी परीक्षा में डालती है, तो हादिया के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है - क्या वह हार मानकर टूट जाएगी या फिर अपने अंदर की ताकत और साहस से खुद को फिर से खड़ा करेगी? यह कहानी आत्मबल, विश्वास और उस प्यार की है, जो इंसान पहले खुद से करता है।

More from Filmibeat

Read more about: pakistani drama bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X