Meri Bahuain Release Date & Time: इस तारीख को रिलीज हो रहा है पाकिस्तानी ड्रामा, भारत में ऐसे देखें फ्री में

Meri Bahuain Release Date & Time: पाकिस्तान में दर्शकों के लिए एक और नया फैमिली ड्रामा शो शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी पाकिस्तानी ड्रामा के फैन है तो ये जानकारी आपके लिए किसी ट्रीट से कम साबित नहीं होनी वाली है। हम टीवी ने अपने नए ड्रामा "मेरी बहुएं" की शुरुआत की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह एक पारिवारिक ड्रामा है जो प्यार, रिश्तों और घर-परिवार की भावनाओं को दिखाएगा। यह शो 20 अक्टूबर 2025 से हर रोज़ शाम 7 बजे हम टीवी पर दिखाया जाएगा।
ड्रामा की कहानी क्या है?
यह कहानी एक अच्छे और खुशहाल परिवार के सपने के बारे में है। लेकिन सवाल यह है - क्या ऐसा सपना हकीकत में पूरा हो सकता है? इस ड्रामे में त्याग, भरोसा और पारिवारिक जीवन की मुश्किलों को दिखाया गया है।
ड्रामा के मेकर्स की डिटेल
डायरेक्टर: अहमर सोहेल
कहानी: ओसामा सिद्दीकी और सुहैल यूनुस
प्रोडक्शन: बीजे प्रोडक्शन और एमडी प्रोडक्शन
यह टीम पहले भी अच्छे और दिल को छू जाने वाले ड्रामे बना चुकी है, तो इस बार भी दर्शकों को उम्मीद है कि कुछ खास देखने को मिलेगा।
Meri Bahuain Release Date And Time
'मेरी बहुएं' 20 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और हर दिन शाम 7:00 बजे आएगा। यह ऐसा वक्त है जब परिवार के सभी लोग साथ में बैठकर आराम से इसे देख सकते हैं।
'मेरी बहुएं' की स्टार कास्ट
इस ड्रामे की कास्ट बहुत ही मजबूत और दमदार है। इसमें पुराने और नए दोनों कलाकार शामिल हैं:
बाबर अली - सीनियर एक्टर
शगुफ्ता एजाज़ - टीवी की जानी-मानी अदाकारा
हारून शाहिद - अपनी एक्टिंग और लुक्स के लिए मशहूर
मेहरूनिसा इकबाल - नई और उभरती हुई एक्ट्रेस
अहमद रफीक, कंवल खान, मलिक अकील, ऐमन ज़मान, दानियाल कुरैशी, राहत गनी - युवा और टैलेंटेड कलाकार
साथ ही कई और सपोर्टिंग एक्टर्स भी हैं जो कहानी को और भी मजबूत बनाएंगे।
अगर आपको पारिवारिक कहानियां पसंद हैं तो "मेरी बहुएं" आपके लिए है। इसमें प्यार, रिश्ते, संघर्ष और परिवार की अहमियत को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। यह शो दिल को छूने वाली कहानी लेकर आ रहा है।
भारत में कैसे देखें ये शो
भारत में अभी हम टीवी जैसे पाकिस्तानी चैनलों को देखने के ऑफिशियल तरीके बहुत कम हैं, और कई चैलेंज भी फेस करने पड़ते हैं। दरअसल, मई 2025 में भारत सरकार ने सभी OTT (Over-The-Top) प्लेटफ़ॉर्म्स को पाकिस्तानी बेस्ड के कंटेंट को तुरंत हटाने या स्ट्रीम करना बंद करने का निर्देशन जारी किया है। इस आदेश के बाद बड़े प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे Netflix, Amazon Prime, Zee5 आदि ने पाकिस्तानी शोज़ और कंटेंट को इंडियन लाइब्रेरी से हटा लिया है।
ऐसे में इस ड्रामा की लाइव स्ट्रीमिंग तो भारत में नहीं हो सकती लेकिन अगर इसे थर्ड पार्टी यूट्यूब पर डालती हैं तो ये वहां आसनी से देखने के लिए उप्लब्ध हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











