Dil Dhoondta Hai Phir Wohi Episode 1: दिल झकझोर देने वाली लव स्टोरी, कैसे देखें भारत में?

Pakistani Drama Dil Dhoondta Hai Phir Wohi Episode 1

Pakistani Drama Dil Dhoondta Hai Phir Wohi Episode 1: 2025 का मोस्ट अवेटिड पाकिस्तानी ड्रामा सीरीज़ 'दिल ढूंढता है फिर वोही' अब एक्सप्रेस टीवी पर टेलीकास्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस ड्रामे का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर अदनान सरवर ने किया है, जबकि इसकी दिल छू लेने वाली कहानी लिखी है जानी-मानी राइटर रिदा बिलाल ने। यह सीरीज़ एक्सप्रेस एंटरटेनमेंट और अल्फा प्रोडक्शन्स ने मिलकर तैयार की गई है।

दिल ढूंढता है फिर वो ही रिलीज डेट और टाइम

ड्रामा में प्रमुख भूमिकाओं में जाहिद अहमद, ज़ारा नूर अब्बास, फैज़ान शेख़, और मेहर बानो जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। यह रोमांटिक-ड्रामा सीरीज़ 1 अक्टूबर 2025 से एक्सप्रेस टीवी पर प्रसारित की जा रही है।

भारत में कैसे देखें पाकिस्तानी ड्रामा दिल ढूंढता है फिर वो ही

भारत में अभी Express TV या Express Entertainment जैसे पाकिस्तानी चैनलों को देखने के ऑफिशियल तरीके बहुत कम हैं, और कई चैलेंज भी फेस करने पड़ते हैं। दरअसल, मई 2025 में भारत सरकार ने सभी OTT (Over-The-Top) प्लेटफ़ॉर्म्स को पाकिस्तानी बेस्ड के कंटेंट को तुरंत हटाने या स्ट्रीम करना बंद करने का निर्देशन जारी किया है। इस आदेश के बाद बड़े प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे Netflix, Amazon Prime, Zee5 आदि ने पाकिस्तानी शोज़ और कंटेंट को इंडियन लाइब्रेरी से हटा लिया है।

Express Entertainment की अपनी वेबसाइट पर वे खुद ड्रामे और एपिसोड ऑनलाइन स्ट्रीम करती है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह भारत से एक्सेस योग्य है या नहीं (geo‑restriction हो सकती है)। ऐसे में इस ड्रामा की लाइव स्ट्रीमिंग तो भारत में नहीं हो सकती लेकिन अगर इसे थर्ड पार्टी यूट्यूब पर डालती हैं तो ये वहां आसनी से देखने के लिए उप्लब्ध हो सकता है।

दिल ढूंढता है फिर वो ही की कहानी

कहानी की बात करें तो यह ड्रामा सीरियल दो प्रेमियों की दास्तान बयां करता है, जिन्हें किस्मत अलग कर देती है। समय और हालात के खिलाफ लड़ते हुए, ये दो दिल अपने रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश करते हैं। कर्तव्य और चाहत के बीच फंसे हुए, ये किरदार धोखे, दिल टूटने और तमाम सैक्रेफाइज जैसे कड़वे अनुभवों से गुजरते हैं। हर एक पल इनके सच्चे प्यार और तक़दीर के ख़िलाफ़ संघर्ष का गवाह बनता है।

'दिल ढूंढता है फिर वही' उन दर्शकों के लिए एक भावनात्मक यात्रा साबित हो सकती है, जो सच्चे प्यार और जज्बे की कहानियों को पसंद करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X