..................... OTT web series and Movies going to release in April 2023, see complete list. April 2023 में OTT पर रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज, एंटरटेनमेंट के लिए अभी से बांध लें कुर्सी की पेटी। - Hindi Filmibeat

April 2023 में OTT पर रिलीज होगी ये फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट के लिए बांध लें कुर्सी की पेटी

april ott releases

April 2023 OTT release: मार्च महीना खत्म होने ही वाला है और अप्रैल 2023 की कल से शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में सिनेमाघरों में जहां कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं तो वहीं ओटीटी पर भी कई फिल्में और वेब सीरीज सिने प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए आने वालीहै। जहां सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए सिनेमाघरों में छा जाने के लिए तैयार हैं तो वहीं, जानें ओटीटी का इस महीने क्या हाल होगा।

ओटीटी की बात करें तो अप्रैल में कई प्रमुख वेब सीरीज और फिल्में दस्तक देने वाली हैं जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कई हिंदी सीरीज हैं तो कई इंग्लिश वेब सीरीज भी हैं जो लंबे समय से सुर्खियों में हैं। कुल मिलाकर प्रियंका चोपड़ा से लेकर कृति सेनन और कार्तिक आर्यन तक अप्रैल में आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं।

तो आप भी अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें और अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट पर डालें एक नजर-

शहजादा

शहजादा

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' एक अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन, फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को ओटीटी पर दर्शक पसंद करेंगे।

सिटाडेल

सिटाडेल

प्रियंका चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज 'सिटाडेल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं। यह 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

द मार्वलस मिसेज मेजल

द मार्वलस मिसेज मेजल

'द मार्वलस मिसेज मेजल 5' की बात करें तो रेचल ब्रासनन-माइकल जीगन स्टारर यह सीरीज 1950 के दशक की कहानी है। यह सीरीज का पांचवां सीजन है जो 14 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि यह इस सीरीज का आखिरी सीजन है।

टूथ परी: वेन लव बाइट्स

टूथ परी: वेन लव बाइट्स

तान्या मानिकताला, शांतनु माहेश्वरी की यह सीरीज सस्पेंस से भरी होगी। यह सीरीज 20 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

जुबिली

जुबिली

'जुबिली' हिंदी सिनेमा के खूबसूरत दौर को दिखाने वाली यह सीरीज 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस सीरीज के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी हैं। बता दें कि 10 एपिसोड की यह सीरीज दो भाग में रिलीज होगी।

Read more about: ott prime video bollywood netflix
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X