OTT Release This Week: ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, रिलीज हो रही हैं ये धमाकेदार फिल्में

OTT Release This Week: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और अब दर्शक सर्च कर रहे हैं कि आखिर उनकी कौन सी पसंदीदा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। तो अब आपका इंतजार होने वाला है खत्म क्योंकि अब रिलीज होंगी एक से एक बड़ी फिल्में। इस नवंबर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट का डोज क्योंकि 3 से 9 नवंबर के बीच पॉलिटिकल ड्रामा, हॉरर, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा, सुपरहीरे एक्शन जैसे कई कंटेंट आपको मिलने वाले हैं। तो चलिए बिना इंतजार किए देखते हैं कि कौन सी फिल्म कब स्ट्रीम हो रही है।
बैड गर्ल
तमिल ड्रामा फिल्म बैड गर्ल जो वर्षा भरत के निर्देशन में बनी है। इसमें अंजली शिवरामन लीड रोल में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को रॉटडैम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रीमियर के बाद 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब यह फिल्म 4 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने को तैयार है।
फर्स्ट कॉपी सीजन 2
मुनव्वर फारुकी की फिल्म जिसका फैन्स कब से इंतजार कर रहे थे कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। तो अब समय आ चुका है कि फैन्स इस फिल्म का भरपूर मजा ले सकते हैं। बता दें कि यह 4 नवंबर को अमेजन प्राइम और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। यह 90 के दशक की कहानी है जिसमें आरिफ नाम का लड़का स्टूडियो में काम करता है, लेकिन बाद में वह फिल्म पायरेसी का बड़ा काम करने लगता है। इसके इस धंधे में कई अंडरवर्ल्ड तक शामिल हो जाते हैं।
द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स
द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स की कहानी अमेरिका के सुपरहीरो के ऊपर आधारित है। जिसमें रीच रिचर्ड्स, सू स्टॉर्म, जॉनी स्टॉर्म, बेन ग्रिम जैसे तमाम नामी कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी वहीं अब यह 5 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर धमाल मचाने जा रही है।
बारामुल्ला
यह फिल्म कश्मीर में बच्चों के अपहरण की कहानी पर है। फिल्म में कई रहस्यों का खुलासा भी किया गया है। फिल्म में मानव कौल नजर आएंगे। इस फिल्म को आदित्य सुहास ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 7 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
महारानी सीजन 4
आखिरकार जिस सीरीज का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था वह सीरीज आ गई है। महारानी के पहले तीन सीजन हिट गए थे वहीं चौथे सीजन में हुमा कुरैशी और भी मजबूत बनकर आई हैं। यह सीरीज 7 नवंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
थोड़े दूर थोड़े पास
पंकज कपूर, मोना सिंह, कुणाल रॉय कपूर की यह फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें एक नौसेना अधिकारी रिटायर होता है, लेकिन जब वह घर आता है तब वह देखता है कि घर वालों में दूरियां बढ़ गई हैं। ऐसे में वह सभी को लैपटॉप और मोबाइल से दूर रहने के लिए कहते हैं और 1 करोड़ रुपये की रकम सामने रखता है। बता दें कि यह फिल्म 7 नवंबर को जी 5 पर स्ट्रीम होगी।
मिराई
मिराई तेलुगू फिल्म है। फिल्म में कई दिलचस्प राज छिपे हैं। यह फिल्म 10 अक्तूबर को रिलीज हुआ थी। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद वह यह फिल्म 7 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











