OTT Release This Week: Netflix, Amazon, Hotstar ने खोला पिटारा, इस हफ्ते ओटीटी पर गदर काटेंगी ये फिल्में

OTT Release This Week

OTT Release This Week: फिल्म देखने के अधिकतर लोग शौकीन होते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो सिनेमाघर में जाकर फिल्में देखते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी वजह से फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर नहीं जा पाते हैं। उनके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म बेस्ट ऑप्शन है। समय के साथ ओटीटी एक बड़ा माध्यम बन गया। अब कई ऐसी फिल्में होती हैं जो सीधा ओटीटी पर रिलीज होती हैं। हिंदी के साथ ही अंग्रेजी कंटेंट और तमाम भाषाओं की फिल्में भी आप अपनी भाषा चुनकर देख सकते हैं। वहीं अगर आप इस वीकेंड फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ये हफ्ता आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस हफ्ते एक नहीं कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही हैं।

War 2

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन और थ्रिल फिल्म 'वॉर 2' सिनेमाघर में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। वहीं अब यह फिल्म ओेटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स पर 9 अक्तूबर को स्ट्रीम होने जा रही है।

Search: The Naina Murder Case

कोंकणा सेन शर्मा द नैना मर्डर केस में फिल्म में एसीपी संयुक्ता दास की भूमिका निभा रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी बिगड़ती शादी से परेशान होती है और वह अपना विभाग बदलने की कोशिश करती हैं, लेकिन कहानी तब पलटती है जब वह एक लड़की की हत्या के मामले में फंस जाती हैं। कहानी में जबरदस्त सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलेगा आप इस फिल्म को 10 अक्तूबर को जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं।

The Lost Bus

द लॉस्ट बस एक अंग्रेजी अमेरिकी सर्वाइवल मूवी है। इसमें देखा जाएगा कि एक जंगल में आग लग जाती है और यह आग शहर तक फैल जाती है। वहीं एक बस में फंसे 22 बच्चों के जान पर आ जाती है। जान बचाने के लिए ड्राइवर केविन हर मुमकिन कोशिश करता है। इस फिल्म को लिजी जॉन्सन ने लिखा है। जो कि पैराडाइज: वन टाउन्स स्ट्रगल टू सर्वाइव एन अमेरिकन वाइल्डफायर किताब पर आधारित है। इसे आप Apple TV+ पर देख सकते हैं।


The Woman In Cabin 10

द वुमन इन केबिन 10 को सिमोन स्टोन की डायरेक्ट फिल्म द वुमन इन केबिन को आप 10 अक्तूबर को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह फिल्म बहुत ही दिलचस्प कहानी के साथ ही फिल्म में काफी रहस्य भी आपको देखने को मिलेंगे।

Kurukshetra

माइथोलॉजी और ऐतिहासिक कहानी पर आधारित यह फिल्म द कुरुक्षेत्र- द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत 10 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस कहानी को बहुत ही रोमांचक अंदाज में एनिमेशन के जरिए तैयार किया गया है।

Boots

अगर आप कुछ हटके देखना चाहते हैं तो आप द पिंक मशीन पर आधारित 'बूट्स' को देख सकते हैं। इस सीरीज में देखा जाएगा कि इसमें समलैंगिक को प्रताड़ित करने की कहानी है। इस सीरीज में आप दोस्ती, प्रताड़ना और कई दिलचस्प मोड़ देख पाएंगे। इस सीरीज को आप 9 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

More from Filmibeat

Read more about: amazon hotstar ott release
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X