OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर वीकेंड होगा और भी मजेदार, रिलीज़ होने को तैयार ये फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

OTT Release: इन दिनों दर्शकों का ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए क्रेज बहुत ही ज्यादा बढ़ता जा रहा है। अब लोग घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत ही शानदार फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। अब उन्हें घर से बाहर निकालने और सिनेमाघरों में जाने की कोई भी जरूरत नहीं है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट बताने वाले हैं जो कि इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार हैं।
ऐ वतन मेरे वतन
'ऐ वतन मेरे वतन' फिल्म को स्वतंत्रता-पूर्व युग पर आधारित बनाया गया है। दरअसल इस फिल्म को उषा मेहता के जीवन पर आधारित बनाया गया है। उन्होंने 1942 में एक भूमिगत रेडियो स्टेशन शुरू किया और काफी चर्चा में आ गई। फिल्म में लीड किरदार में सारा अली खान है और इसे 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को शमशेर पठानिया पर आधारित बनाया गया है, जो कि भारतीय वायु सेवा के एक सदस्य बन जाते हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर के अलावा अक्षय ओबेरॉय ने भी अहम किरदार निभाया है। इसे 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
ओपेनहाइमर
'ओपेनहाइमर' फिल्म को काई बर्ड और मार्टिन जे शेरविन की साल 2005 की जीवनी अमेरिकन प्रोमिथियस पर आधारित बनाया गया है।यह फिल्म काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही। अब इसे 21 मार्च को जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा।
लाल सलाम
'लाल सलाम' फिल्म को एक लापरवाही शहरवासी पर आधारित बनाया गया है जो कि अपने तक तरीकों को बदलने की कोशिश करता नजर आता है। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत जैसे किरदारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को 22 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
लुटेरे
'लुटेरे' फिल्म को सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा धमकी दिए गए एक जहाज की कहानी पर आधारित बनाया गया है। बता दे कि इसको जय मेहता ने निर्देशित किया है और इसे 22 मार्च को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications