Oscars 2024: इस फिल्म को मिले 7 ऑस्कर अवॉर्ड 2024, जानिए कैसे और कहां देखें ये मूवी

Oppenheimer Where And How To Watch: लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आज (11 मार्च को) 96वें ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। सेरेमनी में ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए। किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने। इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये उनके करियर का पहला ऑस्कर है।
ओपेनहाइमर को 13 अलग अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था जिसमें से इस फिल्म ने 7 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसके साथ ही ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने वाली फिल्म बन गई है। जहां पहले से इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था ऐसे में अब ऑस्कर परफॉर्मेंस के बाद हर कोई इसे देखने के लिए बेसब्र हो रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस फिल्म को घर बैठे कैसे और कहां देख सकते हैं।
ये फिल्म जियो सिनेमा एप पर स्ट्रीम होगी। 21 मार्च 2024 से आप इसे इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि दुनिया भर में $950 मिलियन से अधिक की कमाई करने के बाद यह फिल्म पहले से ही अमेज़ॅन के प्राइम वीडियो, ऐप्पल पर स्ट्रीमिंग के लिए ऑनलाइन खरीदने या किराए पर लेने के लिए उपलब्ध है। टीवी और अन्य वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफ़ॉर्म पर परचेज कर आप इसे आसानी से देख सकते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बायोग्राफिकल थ्रिलर मूवी 'Oppenheimer' फिल्म 21 जुलाई 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई। किलियन मर्फी के अलावा एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस प्यू सहित कई स्टार्स नजर आए।
ऑस्कर में इस साल की सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म
Oppenheimer को एकेडमी अवॉर्ड में 13 नॉमिनेशन मिले है जिसमें से 7 अवॉर्ड जीतकर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। ये ऑस्कर के लिए साल की सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली और सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम करने वाली फिल्म बन गई है। इसने लंदन में हुए बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में 7 अवॉर्ड जीते और क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2024 में 8 कैटेगरी में ट्रॉफी जीती। गोल्डन ग्लोब की बात करें तो 'ओपेनहाइमर' ने 8 में से 5 नॉमिनेशन जीते।
कौन थे रॉबर्ट ओपेनहाइमर?
रॉबर्ट ओपेनहाइमर के बारे में बता दें कि उन्हें 'एटोमिक बॉम्ब का जनक' भी कहा जाता है। उन्हें सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान मैनहट्टन प्रोजेक्ट में उनके रोल के लिए जाना जाता है। दुनिया का पहला न्यूक्लियर बम जापान के हिरोशिमा पर गिराया गया था, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे और जो बच गए, उनको कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











