शादी के दिन संग्राम सिंह और पायल रोहतगी करेंगे बड़ा काम, जो किसी स्टार ने अपनी शादी में नहीं किया
लॅाकअप शो की लोकप्रिय कंटेस्टेंट पायल रोहतगी शादी करने जा रही हैं। वो भी एक खास तरीके से। जी हाँ, शायद ही इंडस्ट्री में देखा गया हैं कि किसी स्टार ने शादी के दिन ये पहल की हो। लेकिन कॉमन वेल्थ विनर रेसलर संग्राम सिंह और पायल रोहतगी अपनी शादी के दिन सबसे पहले इस नेक काम से शुरुवात करेंगे। जहाँ वो प्रकृति और मानवता को सलाम करेंगे जिसकी मिसाल सालों तक दी जाएगी।
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी का कहना हैं कि," ये सबसे खूबसूरत और शुभ दिन है,प्रकृति और मानवता के लिए कुछ करने का ।शायद इससे नेक शुरुवात इस पवित्र रिश्ते के लिए हो नही सकती, जहाँ हम शादी के दिन,सबसे पहले 200 बेजुबां और मासूम जानवरों को जिसमें 50 गायें, 40 कुत्ते,10 गधे और 100 पक्षी उसके साथ 100 अनाथ बच्चों को खाना खिलाएंगे और 100 नए वृक्ष लगाएंगे,जो फलदार और छायादार होंगे।

क्योंकि जिस प्रकृति ने हमें इतना कुछ दिया हैं जिसके छांव तले हम खुलकर सांस ले पा रहे है, उसे अगर रिटर्न में इतना भी दे दे,तो हमारी खुसनसीबी होगी, जो बेजुबां जानवर कुछ कह नहीं पाते,जो गरीब और अनाथ बच्चे भूखे हो,अगर उनका पेट भी, एक वक्त के लिए हम भर पाए, तो परमात्मा से इससे ज्यादा हमें और कुछ नही चाहिए"।
आपको बता दें- कि संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी से शादी करने की इच्छा हाल ही में जताई, जो अपने बर्थडे के दिन यानि को 21 जुलाई को शादी करनेवाले थे। लेकिन शुभ मुहूर्त 9 जुलाई को निकला हैं इसीलिए 9 जुलाई को आगरा के जेपी पैलेस में इन दोनों के शादी की रस्में निभाई जाएंगी, जहाँ पर हल्दी,मेहन्दी और संगीत का कार्यक्रम होगा और शादी किसी बड़े मंदिर में होगी और उसके बाद दिल्ली और मुम्बई में अपने खास लोगों के लिए ये दोनों रिसेप्शन भी देंगे।


Click it and Unblock the Notifications












