OG OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म पर बजेगा 'OG' का डंका, पवन कल्याण की फिल्म फिर मारेगी दहाड़

OG OTT Release

OG OTT Release: साउथ सिनेमा में आग लगाने वाले पवन कल्याण की हाल ही में फिल्म 'ओजी' रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही तारीफें बटोरीं, लेकिन लंबे समय के बाद पवन कल्याण का जलवा देखने को मिला। बता दें कि पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं जिस वजह से उन्हें राजनीति में भी खास सक्रिय रहना पड़ता है। कुछ ऐसी भी खबरें हैं कि अपने काम और जिम्मेदारियों के चलते पवन कल्याण को फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाना पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल तो 25 सितंबर को रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ओजी' एक बार फिर दहाड़ मारने को तैयार है। ओजी तीन हफ्ते बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने कदम जमाने जा रही है।

कहां और कब रिलीज हो रही है OG

पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म के मेकर्स ने एक बड़ी घोषणा की है। इस पोस्टर में लिखा है- एक जमाने में मुंबई में एक तूफान आया था। और वह वही तूफान फिर वापस आया है। पवन कल्याण की ओटी नेटफिलिक्स पर 23 अक्तूबर को नेटफिलिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म एक नहीं बल्कि पांच भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। (तमिल, तेलूगु, हिंदी, मलयालम, कन्नड़) जैसे ही फैन्स को ओजी नेटफिलिक्स पर रिलीज होने की खबर मिली फैन्स तो खुशी से फूले नहीं समाए।

क्या है फिल्म की कहानी

पवन कल्याण फिल्म ओजी में गैंगस्टर बने होते हैं जिसका नाम गंभीरा होता है। वह अपनी प्रेमिका के साथ सुखद जिंदगी बता पाए इसलिए वह इस धंधे से दूर हो जाता है, लेकिन ओमी भाई के कहर को रोकने के लिए सत्य दादा (प्रकाश राज) गंभीरा को पुकारता है जिससे ओमी को कंट्रोल किया जा सके। कहानी में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस दखने को मिलने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: pawan kalyan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X