October 2025 OTT Releases: ओटीटी लवर्स के लिए अक्टूबर होगा खास, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में

October 2025 OTT Releases: फिल्म लवर्स के लिए अक्तूबर का महीना बेहद खास रहने वाला है क्योंकि एक नहीं एक से बड़ी एक फिल्म इस महीने रिलीज होने को तैयार है। कई बार ऐसा होता है कि हम फिल्में थिएटर में जाकर देखते हैं, लेकिन जो लोग भी किसी वजह से थिएटर नहीं जा पाते हैं उनके लिए फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार रहती हैं। चलिए जानते हैं कि इस अक्तूबर कौन-कौन से फिल्में रिलीज होने जा रही हैं और किस-किस प्लेटफॉर्म पर।
परम सुंदरी
सबसे पहले बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई लव रोमांस फिल्म 'परम सुंदरी' भी ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थी, लेकिन थिएटर में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसलिए फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। तुषार जलोटा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 24 अक्टूबर को अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज होने जा रही है।
बागी 4
5 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई बागी 4 भी अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। बता दें कि बागी 4 इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू नहीं चला। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ ही हरनाज संधू नजर आ रही हैं। यह हरनाज की डेब्यू फिल्म है। साथ ही फिल्म में सोनम बाजवा भी धमाल मचाती दिख रही हैं। फिल्म के ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिल्म 31 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
भागवत: चैप्टर 1 राक्षस
अरशद वारसी की फिल्म भागवत: चैप्टर 1 राक्षस जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म में अरशद के साथ ही जितेंद्र कुमार की लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 17 अक्टूबर को जी 5 पर रिलीज होगी। फिलहाल तो हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। जो फैन्स के बेहद पसंद आ रहा है।
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई जितनी की लोगों को उम्मीद थी। फिलहाल तो जो लोग भी इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए वह इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। बता दें कि यह फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफिलिक्स (Netfilix) पर रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications



