सोनाक्षी सिन्हा या सुष्मिता सेन नहीं, ये हैं OTT पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस, चार्ज किये 10 करोड़!

Highest paid OTT actress in India: ओटीटी की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिल्मों के हर टॉप एक्टर और एक्ट्रेस अब वेब सीरीज का हिस्सा बनते भी नजर आ रहे हैं। बीते सालों में अजय देवगन से लेकर सुष्मिता सेन, काजोल, माधुरी दीक्षित.. सभी ओटीटी पर नजर आ चुके हैं।
ओटीटी की सबसे चर्चित सीरीज में से एक रही 'द फैमिली मैन 2' का हिस्सा रहीं समांथा रुथ प्रभु ने शो की सफलता के बाद, रातोंरात देशभर में गजब का स्टारडम हासिल कर लिया था। सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र के दर्शक उनके काम का इंतजार करने लगे। ऐसे में जब इंटरनेशनल सीरीज 'सिटाडेल' में समांथा का नाम जुड़ा तो सभी उत्साहित हो गए।
सिटाडेल के लिए समांथा ने बढ़ा दी अपनी फीस
जी हां, सिटाडेल के इंडिया भाग में वरुण धवन और समांथा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस सीरीज में दोनों कलाकार धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। अफवाहें हैं कि इस शो लिए समांथा ने अपनी फीस बढ़ा दी है और वो इसके लिए अब 10 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं।
अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यदि ये सच है तो समांथा ओटीटी की सबसे मंहगी एक्ट्रेस बन चुकी है। पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा ने भी ओटीटी पर डेब्यू किया था.. और रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने 'दहाड़' के लिए 4 करोड़ की फीस ली थी। इनके अलावा, सुष्मिता सेन हर वेब सीरीज के लिए 2 करोड़ और ओटीटी क्वीन हर वेब सीरीज के लिए 4 करोड़ लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
