जादुई दुनिया में ले जाने आ रहा है नया K-Drama 'No Tail To Tell', जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये सीरीज
No Tail To Tell K-drama Release: नेटफ्लिक्स जल्द ही दर्शकों के लिए एक नया साउथ कोरियन फैंटेसी रोमांस ड्रामा 'No Tail To Tell' लेकर आ रहा है। इस सीरीज की कहानी पार्क चान-यंग और जो आ-यंग ने लिखी है, जबकि निर्देशन की कमान किम जंग-क्वोन ने संभाली है।

ड्रामा में किम ह्ये-यून और लोमोन (Park Solomon) मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। यह शो कुल 12 एपिसोड्स का होगा और 16 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगा।
ट्रेलर के साथ हुआ शो का ऐलान
नेटफ्लिक्स ने इस ड्रामा का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कर दिया है। ट्रेलर में एक अनोखी लव स्टोरी की झलक दिखाई गई है, जिसमें एक गुमीहो है जिसे इंसान बनने की कोई चाह नहीं और एक मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी है जिसे खुद पर काफी भरोसा है। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
कब और कहां देख सकेंगे यह ड्रामा?
No Tail To Tell का प्रसारण साउथ कोरिया में SBS TV पर 16 जनवरी 2026 से होगा। यह शो हर शुक्रवार और शनिवार रात 9:50 बजे (KST) टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, इंटरनेशनल दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स हर हफ्ते दो एपिसोड रिलीज करेगा और सीरीज का फिनाले 21 फरवरी 2026 को आएगा।
'No Tail To Tell' की कहानी क्या है?
इस ड्रामा की कहानी यून-हो नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो असल में एक गुमीहो यानी नौ पूंछ वाली लोमड़ी है। उसके पास जादुई शक्तियां हैं और वह कभी बूढ़ी नहीं होती। यून-हो इंसानों की जिंदगी को दूर से देखना पसंद करती है, उनकी किताबें पढ़ती है और उनकी सोच को समझने की कोशिश करती है, लेकिन इंसान बनना उसे कभी आकर्षित नहीं करता।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी मुलाकात इंसानी दुनिया के एक पॉपुलर फुटबॉल स्टार से होती है। एक अनचाही घटना के बाद यून-हो अचानक इंसान बन जाती है। इसके बाद उसकी जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं, यही इस फैंटेसी रोमांस ड्रामा की जान है।
No Tail To Tell: कलाकारों की पूरी लिस्ट
इस सीरीज में कई जाने-माने कोरियन कलाकार नजर आएंगे-
किम ह्ये-यून - यून-हो
लोमोन (Park Solomon) - कांग सी-योल
ली सी-वू - गुम-हो
चोई स्युंग-यून - ली यून
जू जिन-मो - पागुन
जांग डोंग-जू - ह्यून वू-सोक
ली स्युंग-जून - ह्यून सांग-चुल
चा मी-क्यॉन्ग - किम बोक-सून
ड्रामा को Binge Works और MOG Films ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
पार्क सोलोमोन के बारे में
पार्क सोलोमन, जिन्हें लोमोन के नाम से जाना जाता है, आज साउथ कोरिया के पॉपुलर युवा एक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्हें ग्लोबल पहचान नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज 'All of Us Are Dead' से मिली थी। इस शो में उन्होंने एक ऐसे स्टूडेंट का रोल निभाया था जो शुरुआत में स्कूल बुली होता है, लेकिन बाद में एक हिम्मतवाला और जिम्मेदार इंसान बनकर सामने आता है।


Click it and Unblock the Notifications











