नित्या मेनन ने Breathe Season 2 के अपने किरदार से दर्शकों को कराया रूबरू!

By Filmibeat Desk
nithya menen

प्राइम वीडियो ने अपने अमेज़न ओरिजिनल ब्रीद: इनटू द शैडोज सीजन 2 का एक और नया कैरेक्टर टीजर जारी किया है। ये टीजर नित्या मेनन को आभा के रूप में पेश करता है जिसे देख सभी दंग रह जाएंगे। वैसे तो इस शो के सीजन 1 में दर्शकों ने आभा को एक प्यारी पत्नी और देखभाल करने वाली मां के रूप में देखा था, जो अपने परिवार की रक्षा करती थी। लेकिन अब सीजन 2 में, दर्शकों को आभा का कभी न देखा गया अवतार देखने को मिलेगा,

जहां वह अपने परिवार को बुरे लोगों से बचाने के लिए कुछ ऐसा कर जाती है जो कोई सोच भी नही सकता है। इस टीजर वीडियो में 'कोई समस्या इतनी बड़ी नहीं होती, कि उसको हल न किया जा सके!' टीजर से आभा का डायलॉग दर्शकों को उनके इरादों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा।

इस नए वीडियो में एक अप्रत्याशित सिचुएशन में फंसी, अविनाश और उसके परिवार को अविनाश के बदले अहंकार से बचाने के लिए आभा जी तोड़ कोशिश करती दिखाई देती है, जे.. अंधेरे रहस्यों को सुलझाने के लिए संघर्ष करते है, वह माइंड गेम्स में उलझ जाती है।

क्या अपने परिवार को जे के बुरे इरादों से बचाने की उसकी कोशिश रंग लाएगी, या वह आगे पहेली में उलझेगी? अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, आठ-एपिसोड की यह ओरिजिनल सीरीज मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित हैं, जिन्होंने अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे के साथ सीजन 2 का सह-निर्माण भी किया है।

ब्रीद: इनटू द शैडोज सीजन 2 एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जिसमें अभिषेक ए बच्चन, अमित साध, निथ्या मेनन, नवीन कस्तूरिया, सैयामी खेर और इवाना कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह बहुप्रतीक्षित अमेजन ओरिजिनल भारत और दुनिया भर के 240 देशों में 9 नवंबर को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X