Breathe Into The Shadows 2: सस्पेंस-रोमांच के साथ नया सीजन लाएंगे अभिषेक बच्चन, रिलीज डेट आई सामने
बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल वेब सीरीज - 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' जल्द ही दर्शकों के बीच होगा। सस्पेंस और रोमांच से भरी कहानी में अभिषेक बच्चन एक बार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। नए सीजन का विश्व स्तर पर प्रीमियर 9 नवंबर को भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा। ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में एक बार फिर अमित साध भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस सीजन में रहस्य और रोमांच का डोज पहले से भी अधिक होगा।
अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए, शो में निथ्या मेनन, सयामी खेर, और इवाना कौर भी शामिल होंगी, क्योंकि उनके किरदार विकसित होते हैं और नए सीजन हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स के साथ नए सीजन को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाते हैं। विक्रम मल्होत्रा और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, आठ-एपिसोड की यह ओरिजिनल सीरीज मयंक शर्मा द्वारा सह-निर्मित और निर्देशित हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में भी अभिनय किया था।

प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल्स की हेड अपर्णा पुरोहित ने कहा- 'हम अपनी मार्की थ्रिलर, ब्रीद: इनटू द शैडोज के नए सीजन के लॉन्च के लिए रोमांचित हैं। एक शो की सफलता का प्रमाण तब होता है जब दर्शक एक नए सीजन की मांग करने लगते हैं। स्टोरीटेलर्स की एक जबरदस्त टीम और एक शानदार कलाकारों की टुकड़ी द्वारा बनाए गए इस सस्पेंस फुल थ्रिलर का नया सीजन, आशा और चिंता से जुड़ा हुआ है और दर्शकों को अपनी सीटों के किनारे पर ले आएगा।'
वहीं, विक्रम मल्होत्रा, फाउंडर और सीईओ, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट ने कहा - 'नया सीजन एक सिनेमाई स्तर पर बनाया गया है और अप्रत्याशित का अनावरण करने के लिए ब्रीद की दुनिया में गहराई से गोते लगाएगा। मॉडर्न थ्रिलर एलिमेंट्स और भरपूर ड्रामा, सस्पेंस और बेताब भावनाओं से भरा यह सीजन अपने दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है।' निर्देशक मयंक शर्मा ने ब्रीद: इनटू द शैडोज के नए सीजन को अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे के साथ भी लिखा हैं।


Click it and Unblock the Notifications