..................... New Mom Sonam Kapoor is all set to return to screen after four years with this project, read the detail। सोनम कपूर चार सालों के बास स्क्रीन पर वापसी करने के लिए हैं तैयार, पढ़ें पूरी डीटेल - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर चार सालों के बास स्क्रीन पर वापसी करने के लिए हैं तैयार, पढ़ें पूरी डीटेल

Sonam Kapoor Movie Blind

सोनम कपूर पिछले साल मां बनी हैं। उन्होंने अगस्त में बेटे वायु को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद कई बार सोनम कपूर पब्लिक अपीयरेंस देती नजर आई हैं। लेकिन, पिछले चार सालों से सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। अपनी फिल्मों की जिंदगी से इतर वो अपनी निजी जिंदगी पर अधिक फोकस कर रही हैं लेकिन, अब सोनम कपूर ओटीटी पर छा जाने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, सोनम कपूर अपनी फिल्म 'ब्लाइंड' के जरिए ओटीटी पर नजर आएंगी। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर की फिल्म 'ब्लाइंड' सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज होगी। पिछले साल कई बड़े बजट की फिल्में भी बुरी तरह फ्लॉप हुई है जिसके बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर लाने का फैसला लिया है।

फिल्म दरअसल, एक कोरियन फिल्म की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है जिसमें सोनम कपूर भी नजर आएंगी। असल में यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर सीरियल किलर की तलाश करता है। सोनम कपूर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन शोमे मखीजा कर रहे हैं।

सोनम कपूर की यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी लेकिन किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसकी जानकारी फिलहाल ऑफिशियल नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म साल की पहली तिमाही में रिलीज हो जाएगी।

वहीं, सोनम कपूर की बात करें तो फिलहाल वो मां बनने के बाद इस समय को एन्जॉय कर रही हैं। पिछले दिनों नए साल की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने बेटे की झलक भी शेयर की थी। सोनम कपूर के फैंस अब उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X