..................... Neena Gupta, Jitendra Kumari's web series Panchayat 3 leaked on these channels including Telegram - Hindi Filmibeat

नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमारी की वेब सीरीज Panchayat 3 हुई Piracy की शिकार, Telegram समेत इन चैनल पर हुई लीक

Panchayat 3

Panchayat 3 leaked on these channels: पंचायत 3 जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। यह सीरीज अब अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी सीरीज का पहला पार्ट 3 अप्रैल साल 2020 में रिलीज किया गया था और वहीं दूसरी सीजन 20 मई साल 2022 में रिलीज हुआ था। वहीं अब 28 मई को सीरीज का सीजन 3 भी रिलीज कर दिया गया है।

पंचायत 3 आते ही हुई लीक
नीना गुप्ता,रघुवीर यादव, जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय, सुनीता राजवार, फैजल मलिक, अशोक पाठक, दुर्गेश कुमार स्टारर सीरीज पंचायत 3 ने आते ही लोगों को दीवाना बना दिया है, लेकिन आपको बता दें कि पंतायत 3 आते ही लीक हो गई है। पंचायत टोरेंट साइट के MovieRulz, Tamilrockers, 1337x और T और Telegram पर लीक हुई है।

लिया जाएगा स्ट्रांग एक्शन
इन दिनों फिल्में लीक होने का किस्सा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोई भी फिल्म हो या सीरीज हो इन साइट्स पर लीक हो जाती है। इन वारदातों को रोकने के लिए पहले भी एक्शन लिया जा चुका है, ऐसी साइट्स को ब्लॉक किया गया था, लेकिन अब फिर से इस तरह की साइट एक्टिव हो गई हैं और नई फिल्मों की पायरेसी कर रही हैं। वहीं अब साइबर क्राइम जल्द ही ऐसे प्लेटफॉर्म के खिलाफ स्ट्रांग एक्शन लेगी और परमानेंट ब्लॉक कर देगी।

बता दें कि नई सीरीज को लेकर लोगों में जमकर क्रेज देखा जा सकता है। इस सीजन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सीरीज के डायरेक्टर ने बताया है कि इस सीजन में आप प्रधान मंजू देवी की सीट को लेकर परेशानी देख पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X