Dharavi Bank Series में सुनील शेट्टी की थलाइवा Rajinikanth से तुलना, एक्टर बोले- मैं अन्ना ही ठीक हूं

Sunil Shetty, Rajinikanth

Mx Player पर सुनील शेट्टी की डेब्यू वेब सीरीज धारावी बैंक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में सुनील शेट्टी का डॉन अन्ना स्टाइल सभी को पसंद आ रहा है। हाल ही में सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत के दौरान थलाइवा रजनीकांत से तुलना को लेकर बात की गई। इस मामले पर सुनील शेट्टी ने अपना पक्ष सामने रखते हुए कहा है कि मैं खुद उनका बहुत बड़ा फैन हूं। साथ ही उन्होंने धारावी बैंक के थलाइवी यानी की बॉलीवुड के अन्ना-सुनील शेट्टी जी इस सीरीज के ज़रिए पहली बार अपना डिजिटल डेब्यू पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की।सुनील शेट्टी ने कहा कि पहली दफा ओटीटी पर काम करने का अनुभव मेरे लिए स्कूल में जाने जैसा रहा है।आज मैं यह कह सकता हूं कि सात-आठ सालों के बाद मुझे एक ऐसा किरदार मिला है जैसा मैं करना चाहता था।

मुझे लगा कि मैं थलाइवी हूं- सुनील शेट्टी

मुझे लगा कि मैं थलाइवी हूं- सुनील शेट्टी

इस बार की यह कहानी सभी टेक्नीशियन और प्रतिभा के बारे में है।इसके डायलॉग बेहद शानदार हैं। यह स्क्रिप्ट जिस मिनट मुझे सुनाई गई मुझे लगा कि मैं थलाइवी हूं। वहीं जब इस सीरीज में उनके किरदार और लुक की तुलना रजनीकांत से की गई तो इस पर वह कहते हैं कि मैं तो सीरीज में थलाइवा का किरदार निभा रहा हूं।

अन्ना बनकर मैं खुश हूं- सुनील शेट्टी

अन्ना बनकर मैं खुश हूं- सुनील शेट्टी

वह कहते हैं कि असल जिंदगी में लोग मुझे अन्ना कहते हैं जो एक बड़ा भाई होता है और मैं इसी मैं खुश हूं औए वहीं बने रहना चाहता हूं ।थलाइवा एक समूह का मसीहा होता है जिसपर जिम्मेदारी ज्यादा होती हैं । मैं रजनी सर का फैन हु , मैंने उनके साथ एक फ़िल्म की हुई हैं और आगे भी सौभाग्य होगा तो फ़िल्म जरूर करूंगा। रजनीकांत सर जैसा कोई नही हो सकता। वो सबके थलाइवी हैं और हमेशा रहेंगे।'

धारावी बैंक 19 नवंबर से स्ट्रीम

धारावी बैंक 19 नवंबर से स्ट्रीम

आपको बता दें किMx player की धारावी बैंक 19 नवंबर से स्ट्रीम होगी। जिसमें सुनील शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय, सोनाली कुलकर्णी,फ़्रेड्डी दारूवाला और शांति प्रिया हैं। सीरीज को डायरेक्ट किया हैं शमित कक्कड़ ने। बता दें कि सुनील शेट्टी के साथ इस सीरीज में विवेक ओबेरॅाय खास भूमिका में हैं। वह सीरीज में जयंत गावस्कर पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। वह एक चालाक पुलिस अफसर है जो कि थलाइवाका सामना करता है। बॅालीवुड के दो दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॅाय एक दूसरे के सामने खड़े होते हुए दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X