बॅाबी देओल की लोकप्रिय सीरीज एक बदनाम–आश्रम 3 ने बनाया रिकॅार्ड, 32 घंटो में 100 मिलियन

बॅाबी देओल की लोकप्रिय सीरीज एक बदनाम–आश्रम 3 ने बनाया रिकॅार्ड, 32 घंटो में 100 मिलियन

By Filmibeat Desk

Mx प्लेयर की ओरिजनल वेब सीरीज एक बदनाम-आश्रम 3 ने महज 32 घंटों में 100 मिलियन बार देखा गया। आश्रम के पहले दो सीजन्स को लगभग 160 मिलियन कुल दर्शकों की संख्या द्वारा देखा गया। साथ ही, सीजन 3 के ट्रेलर रिलीज के छह घंटे के भीतर, शो पूरे भारत में YouTube पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था।

3 जून को रिलीज होने के बाद से कहानी, किरदार, सभी शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आश्रम एक ऐसा शो है जो एक महान बाबा निराला के जीवन पर प्रकाश डालता है। एक बदनाम -आश्रम 3 में, काशीपुर वाले बाबा निराला और निडर हो गए हैं और सत्ता के लिए उनकी लालसा ने उन्हें अजेय बना दिया है। वह अपने आप को सबसे ऊपर मानता है और सोचता है कि वह भगवान है। आश्रम की शक्ति चरम पर है।

Aashram 3,

यह 'बदनाम' आश्रम महिलाओं का शोषण, ड्रग्स और अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर समाज में सत्ता और स्थिति हासिल करने के लिए जारी है। दूसरी ओर, भगवान निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है। MX Media के चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार ने कहा, "एमएक्स प्लेयर में, हमारा उद्देश्य कि हम हमेशा पाथ ब्रेकिंग कहानियों को दिखाए। ये इसका प्रमाण है कि सीज़न 2 ने 17 घंटों से भी कम समय में 50 मिलियन और सीज़न 3 ने सीरीज़ लॉन्च के केवल 32 घंटों में 100 मिलियन को पार कर लिया है।

निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा कहते हैं, "हमें आश्रम और अब तक रिलीज़ हुए सभी सीज़न पर बहुत गर्व है। दर्शकों ने एक बार फिर अपना प्यार दिखाया है और हम उनकी प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं।श्रृंखला में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष भी शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X