Moving With Malaika Promo : शो के लिए 49 साल की मलाइका ने पहना जालीदार ड्रेस, खुद का उड़ाया मजाक

Malaika Arora Photo: मलाइका अरोड़ा ने अपने नए शो मूविंग इन विद मलाइका का प्रोमो जारी कर दिया। जहां पर अपने नए शो के बारे बताते हुए मलाइका खुद के करियर का ही जमकर मजाक उड़ा रही हैं। मलाइका अपने ग्लैमरस लुक के साथ कैमरे के लिए भिन्न स्टाइल में पोज दे रही हैं। मलाइका अपने लेटेस्ट प्रोमो में ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं। वह इस प्रोमो में यह बता रही हैं कि फैंस और दर्शकों को उनके जिंदगी की रियलिटी देखने मिलेगी।
प्रोमो में पहले मलाइका अरोड़ा का परिचय इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस के तौर पर किया जाता है। इस पर मलाइका खेद जताती हैं इसके बाद भी प्रोमो में खुद की फेक तारीफ सुन मलाइका कहती हैं कि किसने स्क्रिप्ट लिखी है और वह अब खुद इस शो के बारे में बताएंगी। मलाइका अरोड़ा के करियर का यह बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर भी अपने इस प्रोमो का वीडियो और फोटोशूट की भी झलक साझा की हैं।

मलाइका की सेक्सी फोटो
मलाइका कहती हैं कि रियलिटी शो है,असलियत बताओ। शो में फ्रेंड्स और एक्स फ्रेंड्स को लेकर कई सारी बात होगी। इस प्रोमो में मलाइका काफी हॅाट दिखाई दे रही हैं। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की है।

मलाइका का जालीदार फोटोशूट
मलाइका को इस जालीदार फोटोशूट के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी किया गया है। बता दें कि इस रोमांचक सीरीज में उनके दोस्तों और परिवार से कई मेंबर्स गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे जो 16 एपीसोड्स वाली इस सीरीज में उनके राज खोलेंगे। इस शो के पहले एपिसोड की शूटिंग मलाइका के घर में हो चुकी है। जिसकी कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आयी थीं।

मलाइका का नया शो
मलाइका अरोड़ा के साथ मूविंग इन मलाइका 5 दिसंबर, 2022 से विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा, सोमवार-गुरुवार के डेली एपिसोड में दर्शक उन्हें और करीब से जान सकेंगे।

मलाइका अरोड़ा की रियल जिंदगी
मलाइका अरोड़ा के जीवन का एक नया साइड एक्सप्लोर कर के दिखाया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार मलाइका इस शो में अपनी निजी जिंदगी के कई ऐसे किस्सों पर बात कर सकती हैं जिस पर उन्होंने काफी समय से चुप्पी साध रखी है। इसके मलाइका ट्रोलर्स को भी मुंह तोड़ जवाब देती हुई नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications