Malaika arora से गुस्सा होकर शो छोड़कर क्यों बाहर निकलीं Nora Fatehi, टेरेंस का खुलासा!

Malaika Arora, Nora Fatehi

Malaika Arora- Nora Fatehi Fight: मलाइका अरोड़ा का शो मूविंग इन विद मलाइका इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह है मलाइका की रियल जिंदगी और कंट्रोवर्सी को करीब से देखना। शो में केवल मलाइका ही नहीं कई सेलेब्स भी दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड में नोरा फतेही और बॅालीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस पहुंचे। जहां पर दोनों ने मिलकर मलाइका अरोड़ा के साथ ऐसा प्रैंक किया कि उनके तो होश ही पूरी तरह से उड़ गए।हाल ही के एपिसोड में, दर्शकों ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और डांसिंग क्वीन, नोरा फतेही को छैया छैंया दिवा मलाइका से मुलाकात करते देखा था।

इसके बाद आगे क्या हुआ उसने हम सभी को एक जोरदार झटका दिया। जी हां, टेरेंस और नोरा ने मलाइका के साथ एक प्रैंक करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।ऐसे में अपना अनुभव साझा करते हुए, टेरेंस लुईस ने कहा, "मुझे लगता है कि नोरा और मैंने जो प्रैंक किया वह बहुत मजेदार था। जब नोरा बाहर निकलीं तो मलाइका को नहीं पता था कि क्या करें, कहां देखें। यह अद्भुत था। इसके अलावा, मुझे रिहर्सल बहुत पसंद आया, बहुत मेल चाल थी और नोरा एक बड़ी प्रैंकस्टर थी तो वहीं मलाइका दिवा की तरह एक्ट करती दिखी।

तो, दोनों खूबसूरत लेडीज को एक साथ हैंडल करना, यार,बड़ी बात थी।"तो मलाइका अरोड़ा के जीवन का एक नया पक्ष एक्सप्लोर करने के लिए उनके पहले डिजिटल एडवेंचर में हो जाइए शामिल जो डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। बता दें कि मूविंग इन विद मलाइका में अनफ़िल्टर्ड बातचीत के जरिए फैन्स को अपने पास्ट, प्रेजेन्ट और फ्यूचर की एक झलक देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में, बनिजय एशिया और मलाइका अरोड़ा द्वारा क्रिएटेड यह सीरीज 5 दिसंबर (सोमवार-गुरुवार) से स्ट्रीम कर रहा है । इस शो में मलाइका अपनी शादी, तलाक और रोमांस को लेकर काफी बात कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X